हम सभी जानते हैं कि महिलाओं को साज श्रृंगार का कितना शौक होता है और अगर कोई खास मौका हो तो इसका महत्व महिलाओं और खासकर लड़कियों के लिए तो और भी ज्यादा बढ़ जाता है. इस आर्टिकल के जरिये हम आपको बताएंगे की दिवाली के खास मौके पर आप अपना पूरा श्रृंगार किस तरह से करें, ताकि सबकी निगाहें इस दिन आप पर टिक जाए.

हमारी त्वचा पुरुषों की त्वचा की अपेक्षा ज्यादा नाजुक होती है और इसके बावजूद यह धूल मिट्टी, और दिवाली के दिनों में पटाखों से निकलने वाले हानिकारक धुएं के संपर्क में आती है. इसलिए हमें सबसे पहले त्वचा का बचाव करना चाहिए.

क्लिंजिंग

क्लिंजिंग के द्वारा अपने चेहरे को साफ करें. इससे चेहरे कि रंगत साफ और उजली दिखाई देती है. दमकती त्वचा के लिए चहरे की क्लीनिंग या नियमित सफाई बहुत आवश्यक है. आप इसे घर में ही कर सकती हैं. दिन में दो बार चेहरे को अच्छी तरह साफ करना चाहिए इसके लिए किसी सौम्य और मौश्चराइजरयुक्त फेस वाश का प्रयोग करना चाहिए. ऐसा करने से चेहरे के पोरों (pores) या रोम छिद्रों में कार्बन जैसे प्रदूषित तत्व की गहराई से सफाई हो जाती है जो पिंपल आदि समस्या को दूर रखते हैं.

त्वचा की मौश्चराइजिंग

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...