गाय का दूध अपनेआप में संपूर्ण भोजन है. यह दुनियाभर में उपलब्ध है और प्राचीनकाल से ही दुनिया के हर हिस्से में इस का इस्तेमाल किया जाता है. 1 गिलास दूध अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है. जिस के बराबर पोषण दुनिया की कोई और चीज नहीं दे सकती.

दूध में मौजूद पोषक तत्त्व

कैल्सियम: गाय का दूध कैल्सियम का सब से अच्छा स्रोत है. कैल्सियम शरीर में कई तरह से फायदेमंद है. खासतौर पर यह दांतों और हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए जरूरी है. कैल्सियम खून का थक्का जमाने और घाव भरने, ब्लड प्रैशर पर नियंत्रण रखने, पेशियों की गतिविधियों और दिल की धड़कनों को सामान्य बनाए रखने में मदद करता है.

पोटैशियम: इस का सही मात्रा में सेवन स्ट्रोक, दिल की बीमारियों, उच्च रक्तचाप से बचाता है. हड्डियों का घनत्व सामान्य बनाए रखता है और किडनी में पथरी बनने से रोकता है.

कोलाइन: दूध कोलाइन का भी अच्छा स्रोत है. यह एक जरूरी पोषक तत्त्व है जो नींद, पेशियों की गतिविधियों, याददाश्त और सीखने की क्षमता को सामान्य बनाए रखता है. कोलाइन कोशिका झिल्ली यानी सैल मैंब्रेन का रखरखाव करता है, तंत्रिका आवेग के संचरण में मदद करता है, वसा के अवशोषण में सहायक है और क्रोनिक/पुरानी सूजन को कम करने में कारगर है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...