कोई भी व्यक्ति चौबीस घंटे चुस्त नहीं रह सकता है. रात में कम से कम आठ घंटे की नींद शरीर और दिमाग को ऊर्जावान बनाये रखने के लिए नितांत जरूरी है, मगर दिन में काम के दौरान महसूस होने वाली छोटी-छोटी नींद को भी हरगिज नजरअंदाज न करें. ये चंद मिनटों की झपकी शरीर और दिमाग को दुरुस्त रखने के लिए बेहद जरूरी है, जिसे पावर नैप कहते हैं. फ्रेश फील करने के लिए पावर नैप अति आवश्यक है. पावर नैप यानि दिन के वक्त दस मिनट से लेकर आधे घंटे तक की नींद, जो शरीर और दिमाग को कार्य करने के लिए पुन: ताजगी से भर देती है.

अक्सर औफिस में लंच के बाद आलस्य या नींद हावी हो जाती है. ऐसे में कुछ काम करते ही नहीं सूझता. बार-बार आंखें बंद हो जाती हैं. मन करता है कि कोई एकांत कोना मिल जाए जहां कुछ देर की झपकी ले जी जाये. इसी झपकी को वैज्ञानिक पावर नैप कहते हैं, जिसे ले लेना बहुत जरूरी है. इससे आपका काम बिल्कुल भी प्रभावित नहीं होता है, बल्कि पावर नैप लेने के बाद आप दुगनी ऊर्जा के साथ तेजी से अपना काम निपटा सकते हैं.

take a power nap between work

ये भी पढ़ें : जानिए कैसे स्मार्टफोन्स बर्बाद कर रहे हैं नींद

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...