Lipstick Shades : लिपस्टिक एक ऐसा मेकअप प्रोडक्ट है जो आप के पूरे लुक को बदल सकता है. सही आउटफिट के साथ सही लिपस्टिक का यूज करना बहुत जरूरी है, क्योंकि इस से न केवल आप की सुंदरता बढ़ती है, बल्कि यह आप के आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है.

आइए, जानते हैं कि किस आउटफिट के साथ कौन सी लिपस्टिक लगानी चाहिए :

फौर्मल ड्रैस के साथ लिपस्टिक

फौर्मल ड्रैस पहनते वक्त आप की लिपस्टिक भी सिंपल और सोबर होनी चाहिए, ताकि आप का लुक प्रोफैशनल और क्लासी लगे।

● न्यूड शेड्स : जैसे म्यूटेड पिंक, बेज और ब्राउन. ये लिपस्टिक शेड्स आप की ड्रैस के साथ अच्छे से मेल खाते हैं.

● रैड लिपस्टिक : यदि आप कुछ बोल्ड ट्राई करना चाहती हैं, तो क्लासिक रैड लिपस्टिक एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है, लेकिन इसे सही तरह से पेयर करना जरूरी है.

कैजुअल लुक के लिए लिपस्टिक

जब आप आरामदायक और कैजुअल कपड़े पहन रही होती हैं, तो लिपस्टिक को थोड़ा फ्लर्टी और मजेदार रखना चाहिए.

● कोरल या पीच : यह रंग बहुत ही फ्रैश और लाइट होते हैं, जो आप के कैजुअल लुक के साथ अच्छी तरह से मेल खाते हैं.

● पिंक शेड्स : पिंक लिपस्टिक के हलके शेड्स जैसे बेबी पिंक और फ्लश पिंक आप के लुक को क्यूट और फ्रैश बनाए रखते हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...