Makeup Tips : मेकअप किट में कई प्रोडक्ट्स होते हैं, लेकिन अगर एक चीज़ चेहरे पर तुरंत ताजगी और चमक ला सकती है, तो वह है ब्लश. गालों पर लगते ही चेहरा खिलाखिला और जवान नजर आने लगता है. खासकर व्यस्त महिलाओं और माओं के लिए, ब्लश एक क्विक ब्यूटी ट्रिक है जो कम समय में फ्रेश लुक देता है.
ब्लश क्या है?
ब्लश एक मेकअप प्रोडक्ट है जिसे गालों पर लगाया जाता है, ताकि चेहरे पर नेचुरल पिंक और हेल्दी ग्लो आए. यह पाउडर, क्रीम, लिक्विड और टिंट फौर्म में होता है.
क्रीम, पाउडर या लिक्विड — क्या चुनें?
पाउडर ब्लश
ऑयली स्किन के लिए बेस्ट. लंबे समय तक टिका रहता है और मैट फिनिश देता है.
क्रीम ब्लश
ड्राय स्किन के लिए बेहतर. यह स्किन में आसानी से ब्लेंड हो जाता है और नेचुरल ग्लो देता है.
लिक्विड या टिंट ब्लश
लाइटवेट और फ्रेश लुक के लिए परफेक्ट. कम लगने पर भी अच्छा कलर देता है.
राइट चॉइस ही देता है परफेक्ट लुक
अपनी स्किन टोन के अनुसार शेड चुनें. डे-टाइम के लिए सॉफ्ट पिंक या पीच.
पार्टी या नाइट लुक के लिए डीप कोरल या बेरी. हमेशा अच्छे से ब्लेंड करें ताकि लुक नेचुरल लगे.
स्किन टोन के अनुसार चुनें सही ब्लश
स्किन टोन पर राइट ब्लश किसी जादू से कम नहीं — बस दो स्वाइप और चेहरा खिल उठता है
फेयर स्किन (गोरी त्वचा) गोरी त्वचा पर सॉफ्ट और हल्के रंग बेहद खूबसूरत लगते हैं.
बेस्ट शेड्स:
बेबी पिंक
लाइट पीच
सॉफ्ट कोरल
व्हीटिश स्किन (गेहुंआ रंग)
भारतीय स्किन टोन में सबसे कॉमन. इस पर वार्म और रोज़ी शेड्स बेहद नेचुरल लगते हैं.यह शेड्स चेहरे को हेल्दी और ग्लोइंग दिखाते हैं.
बेस्ट शेड्स:
रोज़ पिंक
वार्म पीच
सफ्ट प्लम
डस्की स्किन (सांवली त्वचा)
सांवली त्वचा पर रिच और डीप कलर कमाल का असर दिखाते हैं.बहुत हल्के पिंक शेड्स से बचें, क्योंकि वे चेहरे पर उभर कर नहीं दिखते.
बेस्ट शेड्स:
डीप कोरल
बेरी
ब्रिक रेड
परफेक्ट ब्लश लगाने का तरीका
हमेशा हल्के हाथ से लगाएं.
स्माइल करें और गालों के उभरे हिस्से पर ब्लश लगाएँ.
अच्छी तरह ब्लेंड करें ताकि लाइनें न दिखें.
ब्लश का असली काम है, आपके चेहरे की नेचुरल खूबसूरती को उभारना. सही शेड चुनकर आप बिना ज्यादा मेकअप के भी फ्रेश और कॉन्फिडेंट दिख सकती हैं.
