स्ट्रेच मार्क्स यानी शरीर पर पड़ी लंबी और पतली लाइनें. यह स्ट्रेच मार्क्स पहले लाल रंग की दिखाई देते हैं लेकिन बाद में इनका रंग बदल जाता है. वैसे तो स्ट्रेच मार्क्स शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकते हैं लेकिन ज्यादातर स्ट्रेच मार्क्स अधिक चर्बी वाले भाग, पेट, ब्रेस्ट, बाजू के नीचे, पीठ पर, जांघों पर, कूल्हों पर दिखाई देते हैं.

किन वजहों से होते हैं ये स्ट्रेच मार्क्स

- प्रेग्नेंसी के दौरान स्ट्रेच मार्क्स

- यौवनावस्था के दौरान

- अचानक से वजन घटना

- जैनेटिक कारण

स्ट्रेच मार्क्स हटाने के घरेलू उपचार

आलू का रस

आलू को मोटे टूकड़ों में काटकर स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर लगाएं. 5-10 मिनट तक इसे ऐसे ही रहने दें. फिर बाद में गुनगुने पानी से धो लें.

नींबू का रस

नींबू को दो भागों में काटकर इसे स्ट्रेच मार्क्स पर धीरे से रगड़े. 10 मिनट तक ऐसे ही रहने दे और फिर गूनगूने पानी से धो लें.

अंडे का सफेद भाग

अंडे के सफेद भाग को निकालें. इस भाग को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं और 15 मिनट तक रहने दें. फिर पानी से धो लें.

एलोवेरा

एलोवेरा की बाहरी परत को उतार दे और उसकी जेल को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं. 2-3 घंटे बाद इसे धो लें.

कोकोआ बटर क्रीम

सबसे पहले शिआ बटर और कोकोआ बटर को पिघला लें. फिर इसमें विटामिन ई ऑयल मिलाए. इस पेस्ट को ठंडा कर स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD10
 
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD79
 
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...