त्योहारों की चहलपहल में खुद की देखभाल के लिए समय ही नहीं मिल पाता, जिस की वजह से चेहरे की कांति कहीं खो सी जाती है. ऐसे में खुद को तरोताजा बनाए रखने के ये टिप्स आजमाएं:
त्वचा की देखभाल
- फेस वाश: त्वचा को प्रदूषण के हानिकारक प्रभाव से बचाना बहुत जरूरी है. दिन में कम से कम 2 बार चेहरे को धो कर अच्छी तरह साफ करें. लेकिन ध्यान रखें कि चेहरा धोने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला प्रोडक्ट त्वचा पर सख्त न हों. चेहरे को पोंछने के लिए फेशियल वाइप इस्तेमाल करें. साथ ही नियमित रूप से त्वचा को ऐक्सफोलिएट भी करें.
- इंडोर औयल थेरैपी: नारियल का तेल, बादाम का तेल, विटामिन ई और और्गन औयल त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद हैं. ये त्वचा को प्राकृतिक रूप से मौइश्चराइज करते हैं. सप्ताह में कम से कम एक बार त्वचा को औयल थेरैपी जरूर दें. इस से न केवल त्वचा कोमल और मुलायम हो जाएगी, बल्कि चमक भी बनी रहेगी.
- मास्क: पपीता, केला आदि फलों में ऐंटीटौक्सिन भरपूर मात्रा में होते हैं. इन का इस्तेमाल फेस मास्क के रूप में करें. इसी तरह अगर आप की त्वचा औयली है तो आप मुलतानी मिट्टी या क्ले का पैक लगा सकती हैं.
आप चेहरे पर शीट मास्क का इस्तेमाल भी कर सकती हैं. इन में मौजूद तत्त्व त्वचा को कोमल और मुलायम बनाते हैं.
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...
गृहशोभा से और
