इन आंखों की मस्ती के ... ये गाना तो आपने सुना ही होगा, आंखों की खूबसूरती पर ऐसे कई गाने और शायरियां लिखी जा चुकी हैं. आंखों की इसी खूबसूरती को बढ़ाने का काम करती हैं सुन्दर, लंबे व घने बालों वाली पलकें और मेकअप. तो अब आगे आने वाले मौसम में कैसे करें मेकअप कि आंखें बोल उठें , जानते हैं आंखों के मेकअप के लिए  खास टिप्स से -

आई प्राइमर

अगर आई मेकअप करने के बाद वह कुछ ही घंटों में फैलने लगे तो पूरा लुक खराब हो जाता है. ऐसे में आई प्राइमर का रोल अहम हो जाता है. चेहरे पर सब से पहले आई मेकअप करें. आई मेकअप का बेस भी चुन कर लगाएं ताकि आप की आईशैडोज का लुक निखर आए. सब से अधिक परेशानी तैलीय पलकों वाली महिलाओं को होती है. आप बीबी व सीसी क्रीम और अपनी पसंद के कंसीलर को मिला कर आईबेस क्रीम तैयार कर सकती हैं, इस के बाद लूज पाउडर से इसे सैट करें ताकि पलकें तैलीय न रह जाएं.

ये भी पढ़ें- साबुन बढ़ा सकता है पिंपल्स की प्रौब्लम

कंसीलर

एक गलत धारणा है कि अगर आंखों के नीचे काले घेरे या दागधब्बे न हों तो कंसीलर की जरूरत ही न पड़े, लेकिन ऐसा नहीं है. हलके मेकअप में लाइट कवरेज कंसीलर का प्रयोग करें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...