Hair Mask : बालों को चमक और मजबूती देने के लिए हेयर मास्क का इस्तेमाल करना काफी सही रहता है. इसे कंडीशनर से भी ज्यादा बेहतर विकल्प माना जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि ये सिर्फ ऊपरी परत पर काम न करके, जड़ों तक को गहराई से पोषण देता है. हेयर मास्क का यूज़ करना इसलिए भी जरुरी है क्योंकि रोजाना धूप, मौसम में बदलाव, तनाव और प्रदूषण के संपर्क में आने से हमारे बाल रूखे, बेजान और डैमेज हो जाते हैं. इस सब से बचाव के लिए हेयर मास्क सही विकल्प है.

हेयर मास्क के फायदे

हेयर मास्क रूखे बालों को हाइड्रेट करता है-

यह रूखे बालों को गहराई से मौइस्चराइज और पोषण देता है, जिससे ड्राई, डैमेज हेयर कोमल और चमकदार लगने लगते हैं.

बालों को रिपेयर करता है

कई बार हमारे बाल हीट स्टाइलिंग, केमिकल ट्रीटमेंट के कारण जल जाते है और इस वजह से बेजान लगने लगते हैं. इन हेयर डैमेज को यह मास्क रिपेयर करता है.

बालों की हेल्थ को सही रखता है

हेयर मास्क का उपयोग बालों को मजबूत बनाता है, साथ ही बाल टूटने, झड़ने और दोमुंहे बालों की समस्या को भी कम करता है.

बालों को सिल्की बनता है

हेयर मास्क बेजान बालों में जान डालकर उसे चमक प्रदान करता है. इसके उपयोग से बालों में हेयर पॉलिशिंग जैसा लुक मिलता है.

फ्रिजनेस को कम करता है

यह बालों के क्यूटिकल्स को चिकना करके फ्रिजिनेस को कम करता है. यह मास्क बालों की देखभाल को आसान बनाता है.

बालों की ग्रोथ अच्छी करता है

गुणवत्ता वाले हेयर मास्क में मौजूद पोषक तत्व, जैसे वनस्पति तेल, विटामिन और खनिज, आपको नमी और पोषक तत्वों को फिर से भरने में मदद करते हैं. इस प्रकार, इनका लगातार उपयोग बालों के विकास को बढ़ावा दे सकता है.

घुंघराले बालों को कम करता है

अगर आपके बाल घुंघराले है और आपको वे पसंद नहीं है तो आप हेयर मास्क का यूज़ कर उनका घुंघरालापन थोड़ा कम कर सकते है. हेयर मास्क में मौजूद आर्गन ऑयल जैसे तत्व घुंघराले बालों को कम करने में मदद करते हैं, जिससे घुंघराले बालों को संभालना या स्टाइल करना आसान हो जाता है.

हेयर मास्क कितने प्रकार के होते है

रंग बढ़ाने वाला हेयर मास्क

अगर केमिकल और स्टाइलिंग के तरीकों की वजह से आपके बालों का प्राकृतिक रंग फीका पड़ गया है, तो आप सही मास्क की मदद से इस समस्या को ठीक कर सकते हैं. सही मास्क चुनने से बालों का प्राकृतिक रंग बेहतर होगा या बना रहेगा, साथ ही बालों में चमक भी आएगी. इसके आलावा अगर आपने हेयर कलर करवाया है और आपको लगता है जल्द ही आपके बालों से कलर निकल जाता है तो इसके लिए भी हेयर मास्क सही रहता है.

प्रोटीन मास्क

ये डैमेज बालों को मजबूती देता है. जिन लोगों के बाल हेयर डाई या ब्लीच से डैमेज हो जाते हैं, वे भी इस मास्क का इस्तेमाल करते हैं.

हाइड्रेटिंग मास्क

रूखे और बेजान बालों के लिए हाइड्रेटिंग मास्क सबसे अच्छे होते हैं. ये मास्क वॉटर-बेस्ड होते हैं और कोकोनट ऑयल, आर्गन ऑयल जैसे नमी देने वाले तत्वों से बने होते हैं. इन्हें लगाने से डॉयनेस भी चली जाती है. बालों में चमक भी आती है.

हेयरग्रोथ मास्क

इन हेयर मास्क की मदद से आप अपने बालों को लम्बा कर सकते है. इन हेयर मास्क में बायोटिन और कैफीन जैसी चीजें होती है जो नए बालों को उगने का काम भी करती है.

एंटी फिज मास्क

यह मास्क स्पेशली उन लोगों के लिए है जिनके बाल फ्रिज़ी और उलझे हुए रहते है. लेकिन इस मास्क का यूज़ करने पर बाल उलझते नहीं है और टूटते भी कम है. इससे बाल ज्यादा स्मूथ भी हो जाते है.

होममेड मास्क

होममेड मास्क को भी काफी यूज़ किया जाता है. किचन की सामानों से ही जैसे शहद, दही, अंडे आदि का इस्तेमाल करके इसे बनाया जाता है.

हेयर मास्क का चुनाव कैसे करें

अपने बालों की क्वालिटी के अनुसार चुने हेयर मास्क. सबसे पहले देखें कि आपके बाल ऑयली है, ड्राई है, फ़्रीजी है या फिर मिक्स है. ये देखने के बाद ही आप अपने बालों के अनुसार मास्क चुनें.

सल्फेट्स, पैराबेन और हार्ड केमिकल फ्री मास्क चुनें. इन तत्वों की मौजूदगी बालों को डैमेज करने के साथ ही स्कैल्प में जलन पैदा कर सकती है.

आपके बालों को अगर प्रोटीन पैक की जरुरत है तो वहीँ चुनें, अगर बालों की डॉयनेस को कम करने वाला पैक चुनना है तो उसी के अनुसार चुने.

हेयर मास्क कैसे लगाएं

हेयर मास्क लगाने के लिए बालों को सब्बसे पहले क्लीन करना जरुरी होता है इसके लिए आप बालों में पहले शैम्पू करें.

शैम्पू करने के बाद बालों को अच्छे से पोछें.

अब गीले बालों में ही इस मास्क को ऊपर से लेकर नीचे तक लगाएं. मास्क लगाते समय धयान रखें कि बालों में जड़ों तक इसे लगाएं, एक एक मांग को हटाकर इसे अप्लायें करें.

अब यह देख लें कि इस मास्क को कितने समय तक लगाना है. तय समय सीमा के अनुसार इसे लगाएं और उसके बाद इसे वॉश कर लें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...