बौलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की 24 फरवरी यानी आज दूसरी Death Anniversary है. दुबई में अचानक मौत के बाद श्रीदेवी अपनी मौत से जुड़े कई सवाल छोड़ गईं, जिसका सबसे ज्यादा असर उनके परिवार और पति बोनी कपूर पर पड़ा था. आज हम आपको श्रीदेवी की मौत के बाद उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगे.
पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रही हैं श्रीदेवी
दरअसल, श्रीदेवी की निजी जिंदगी हमेशा से ही विवादों में रही है इसकी वजह उनके पति बोनी कपूर की पहली पत्नी और उनके बच्चें हैं, क्योंकि उनके पति बोनी कपूर जब भी अपनी पहली पत्नी या उनके बच्चों से मिलते थे तो श्रीदेवी चिढ़ती थीं. शादी के बीस सालों बाद भी श्रीदेवी के मन में फंसी फांस कभी नहीं निकल पाई. कई बातों पर वो सामान्य नहीं हो पाईं. वरिष्ठ पत्रकार और फिल्म स्तंभकार भारती ए. प्रधान ने करीब दो साल पहले अपने एक कौलम में इस बात का खुलासा किया था. उन्होंने अपने कौलम में लिखा कि किस तरह बोनी को श्रीदेवी के गुस्से का सामना करना पड़ा, जब वह पहली पत्नी मोना कपूर की मां और जानी मानी फिल्म निर्माता सत्ती शौरी के अंतिम संस्कार और प्रार्थना सभा में गए.
