Nora Fatehi: दिनेश विजन और मैडॉक फिल्म्स लेकर आए हैं ‘कमरिया गर्ल’ - नोरा फतेही को ‘थामा’ में, अपने धमाकेदार दूसरे गाने - ‘दिलबर की आँखों का’ के साथ एक बार फिर अपने पिछले गाने हाय गर्मी की तरह गर्मी बढ़ाने का दिल बना लिया है.
दिलबर दिलबर,कमरिया और हाय गर्मी जैसे कई हिट नंबर देने वाली नोरा फ़तेही अब एक बार फिर दिवाली पर धमाका ले कर आ रही है, अपनी मादक अदाओं के साथ दिलबर की आंखों में गाने के जरिए जहां ‘थामा’ का ट्रेलर यूट्यूब पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है और ‘तुम मेरे न हुए, ना सही’ ने भी टॉप ट्रेंडिंग गानों में अपनी जगह बनाई है, वहीं अब नोरा फतेही के सबसे चमकदार अंदाज़ में प्रस्तुत ‘दिलबर की आँखों का’ स्क्रीन पर आग लगाने को तैयार है.
मैडॉक फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी ‘थामा’ का दूसरा गीत ‘दिलबर की आँखों का’ अब रिलीज़ हो गया है.‘स्त्री’ के प्रसिद्ध गीत ‘कमरिया’ में अपने अविस्मरणीय प्रदर्शन के लिए जानी जाने वाली नोरा फतेही अब अपनी करिश्माई मौजूदगी और बेजोड़ डांस मूव्स के साथ एक बार फिर दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने आ रही हैं. पहली बार, असली ‘कमरिया गर्ल’ मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स में वापसी कर रही हैं - एक ऐसा पल जो पूरे चक्र को पूरा करता है, जिसमें है ताल, भावना और वो खास नोरा फतेही का जादू जिसे दर्शक हमेशा पसंद करते आए हैं.
