सीरियल गुम हैं किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) कहानी इन दिनों दिलचस्प मोड़ लेते हुए नजर आ रही है. जहां सई सरोगेट मदर के जरिए विराट के बच्चे की मां बनने के बारे में सोच रही है तो वहीं पाखी, सई को बर्बाद करने का प्लान बना रही है. हालांकि रियल लाइफ में आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं. कई बार ट्रोलिंग का शिकार हो चुकीं पाखी यानी ऐश्वर्या शर्मा भट्ट ने अपना रील शेयर किया है, जिसमें वह अपने सफर को बयां करती हुई दिख रही हैं.
पाखी का सफर किया बयां
View this post on Instagram
हाल ही में पाखी के सफर को बयां करते हुए एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा ने वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह पाखी की कहानी को सफर से Suffer बताती नजर आ रही हैं. वहीं वीडियो में वह दूसरों को भी Suffer होने की बात कहती नजर आ रही हैं. ऐश्वर्या शर्मा की इस वीडियो पर जहां फैंस तारीफ कर रहे हैं तो वहीं ट्रोलर्स उन्हें ट्रोल करते दिख रहे हैं. हालांकि यह पहली बार नहीं हैं, जो एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा ट्रोल हुईं हैं. दरअसल, वह कई बार सीरियल गुम हैं किसी के प्यार में के ट्रैक और रोल के चलते ट्रोलिंग का शिकार हुई हैं.
