सीरियल 'पवित्र रिश्ता' (Pavitra Rishta) से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे आए दिन सुर्खियों में रहती हैं. कभी पर्सनल तो कई अपनी प्रोफेशनल लाइफ के चलते फैंस के बीच चर्चा में बनी रहती हैं. वहीं अब खबरे हैं कि अंकिता लोखंडे जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. आइए आपको बताते हैं पूरी खबर...
जल्द शादी करेंगी अंकिता
पिछले तीन सालों से विक्की जैन (Vicky Jain) को डेट कर रही हैं अंकिता लोखंडे हाल ही में अपनी एनिवर्सरी सेलीब्रेट की थी, जिसके बाद अब अंकिता लोखंडे ने अपनी शादी के प्लान्स का खुलासा कर दिया है. दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू में अंकिता लोखंडे ने कहा, 'किसी भी लड़की के लिए शादी एक बहुत खूबसूरत एहसास होता है. हां मैं अपनी शादी को लेकर बहुत उत्साहित हूं. मैं जल्द ही शादी करने वाली हूं. मैं उम्मीद कर रही हूं कि वो खास दिन जल्द ही आने वाला है. मैं जोधपुर या जयपुर में शादी करना पसंद करूंगी. मैं राजस्थानी अंदाज में शादी करना चाहती हूं लेकिन अब तक भी मैंने किसी तरह की कोई प्लानिंग नहीं की है.'
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें- गुम है किसी के प्यार में बना टीवी का नंबर वन शो, टीम ने ऐसे मनाया जश्न
