राजन शाही का शो अनुपमा में इन दिनों दर्शकों को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना की स्टारर सीरियल दर्शकों के बीच छाया हुआ है. शो के अपकमिंग एपिसोड में क्या होने वाला है, इस सीरियल के दर्शकों को ट्विस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है.

शो के बिते एपिसोड में आपने देखा था कि लीप के बाद अनुज अपनी याद्दाश्त खो चुका था, क्योंकि उसे लगा था कि उसकी बेटी इस दुनिया में नहीं है, लेकिन अनुपमा हार नहीं मानी और अपनी बेटी को ढूढ़ लाई. शो के अपकमिंग एपिसोड में धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है, आइए जानते हैं..

शाह हाउस में तांडव मचाएगा तोशु

अनुपमा में आज आप देखेंगे कि अनुज-अनुपमा और आद्या बाला के साथ ओणम फैस्टिवल सेलिब्रैट करेंगे. अनुज अपनी हक की लड़ाई भी लड़ेगा. अनुज-अनुपमा मिलकर बरखा और अंकुश को सड़क पर भी लाएंगे. दूसरी तरफ तोशु शाह हाउस में तांडव मचा रहा है. ऐसे में अनुपमा उसे सबक सिखाएगी. वह उसके खिलाफ पुलिस से शिकायत करेगी.

तोशु को पुलिस करेगी गिरफ्तार

दरअसल शो में यह देखने को मिलेगा कि अनुपमा कहेगी कि तोशु ने धोखधड़ी की है और शाह हाउस को सड़क पर ला दिया है. इसलिए पुलिस तोशु को गिरफ्तार करेगी. शो में आगे दो नए मजेदार एंगल दिखाया जाएगा. पहला कि तोशु अपनी इस बेइज्जती का अनुपमा से कैसे बदला लेगा और दूसरा कि क्या अनुज अपनी डूबती बिजनेस को कैसे बरखा और अंकुश से बचाएगा?

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...