बौलीवुड एक्टर सलमान खान के पौपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) में प्यार और तकरार दोनों देखने को मिल रही हैं. जहां एक तरफ करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की दोस्ती बढ़ रही है तो वहीं हाल ही में करण कुंद्रा (Karan Kundrra) का दूसरे कंटेस्टेंट प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal) पर गुस्सा देखने को मिला. हालांकि तेजस्वी ने करण का साथ दिया. इसी के चलते सोशलमीडिया पर सेलेब्स जहां करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की क्लास लगा रहे हैं तो वहीं फैंस उनका साथ दे रहे हैं. आइए आपको बताते हैं पूरी खबर...
टास्क के दौरान हुई उठा-पटक
View this post on Instagram
दरअसल, टास्क के दौरान करण कुंद्रा और प्रतीक सहजपाल के बीच लड़ाई देखने को मिली, जिसके बाद करण ने प्रतीक का गला दबा लिया और उन्हें उठाकर पटक दिया. लेकिन तेजस्वी प्रकाश लगातार जहां करण का बचाव और साथ देते नजर आईं तो वहीं करण के दोस्त जय भानूशाली उनसे लड़ते नजर आए. हालांकि सोशलमिडिया पर भी ये लड़ाई देखने को मिली है.
View this post on Instagram
#PratikSehajpal ne #BiggBossOTT mein jo bhi Kia ho. Haan voh Dood ka dhula nahin hai.
Iska yeh matlab nahi hai ke jo #KaranKundrra ne Kia voh sahi hai!#TejasswiPrakash ko galat ka saath de kar atcha nahin kia. #BiggBoss15 #PratikFam
