'दीया और बाती हम' की लीड एक्ट्रेस संध्या (दीपिका सिंह) का शो के प्रोड्यूसर शशि और सुमित मित्तल के साथ विवाद की खबर आ रही है. पिछले पांच सालों से दीपिका इस शो में सबसे खास चेहरा हैं. खबर है कि दीपिका दोनों प्रोड्यूसर के खिलाफ दीपिका अपनी शिकायत लेकर सिने ऐंड टीवी आर्टिस्ट्स असोसिएशन (CINTAA) पहुंची हैं, जिन्होंने उनपर 16 लाख रुपए का फाइन लगाया है.

दीपिका ने प्रोड्यूसर पर उनकी 1.14 करोड़ रुपए (जिसमें से 90 लाख रुपए उनकी फी और 24 लाख इंट्रेस्ट है) बकाया रकम नहीं अदा करने का भी आरोप लगाया है. दूसरी तरफ प्रड्यूसरों का कहना है कि दीपिका के सेट पर देर से आने की वजह से उन्हें काफी नुकसान हुआ है.

सूत्र की मानें तो दीपिका, जो कि इस शो के सीक्वल के लिए नहीं चुनी गई हैं, उन्हें 16 लाख का डेबिट नोट भेज दिया गया है. सूत्र के मुताबिक, ‘इन दिनों कई टीवी प्रोड्यूसर ने यह स्टैंडर्ड तरीका अपना रखा है. जब शो खत्म होने की कगार पर होता है तो पूरी बकाया राशि पे करने के बजाय वे डेबिट नोट इशू करते हैं और लेट-लतीफी की वजह से पैसे काट लेते हैं, क्योंकि लेट होने की वजह से कई तरह की लागत बेकार हो जाती है.’

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...