स्टार प्लस का सीरियल गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) इन दिनों सुर्खियों में हैं. जहां सीरियल के मेकर्स एक के बाद एक नया प्रोमो शेयर कर रहे हैं तो वहीं सीरियल की कहानी में नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. इसी बीच अपकमिंग एपिसोड में पाखी को बड़ा झटका लगने वाला है.

विराट जाएगा जेल

अब तक आपने देखा कि जगताप के कारण सई को जेल जाना पड़ता है, जिसके कारण विराट काफी परेशान होता है. वहीं पाखी बेहद खुश नजर आती है. लेकिन अपकमिंग एपिसोड में पाखी की खुशी छीनने वाली है. दरअसल, विराट, सई के लिए जगताप से लड़ेगा, जिसके चलते उसे जेल जाना पड़ेगा. वहीं ये बात जब पाखी को पता चलेगी तो उसे झटका लगेगा.

जगताप को मारेगा सम्राट

इसके अलावा आप देखेंगे कि विराट को जेल भेजने के बाद जगताप सई के कमरे में एंट्री करेगा, जिसके बाद वह उससे बद्तमीजी करेगा. वहीं सई की आवाज सुनते ही सम्राट गुस्से में सई को बचाने जाएगा और जगताप से लड़ेगा, जिसके चलते जगताप घायल हो जाएगा और चौह्वाण परिवार सोचेगा कि सम्राट ने उसे मार दिया है. इसी के चलते परिवार में एक बार फिर बवाल होगा.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...