सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) में इन दिनों बड़ी उथल पुथल देखने को मिल रही है. जहां अनुपमा अपने परिवार को संभालने की पूरी कोशिश कर रही है तो वहीं वनराज और काव्या अपनी लव लाइफ को एंजौय करने में लगे हैं. लेकिन अब दोनों की जिंदगी में एक नए तूफान की एंट्री हो चुकी है, जिसका नाम है अनीरुद्ध. दरअसल, बीते एपिसोड में आपने देखा कि जहां वनराज और काव्या एकदूसरे के साथ रोमांटिक पल इंज्‍वॉय कर रहे होते हैं तो वहीं काव्या के एक्स हस्बैंड अनिरुद्ध की एंट्री होती है, जिसके बाद काव्या का वनराज के बीच दूरियां देखने को मिल रही है. लेकिन अब वनराज की जिंदगी में और भी नए ट्विस्ट आने वाले हैं. आइए आपको बताते हैं क्या होगा शो में आगे.

काव्या के साथ रहेगा अनिरुद्ध

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि वनराज को काव्या के साथ रहता देख अनिरुद्ध फैसला करता है कि वह उसी घर में काव्या के साथ रहेगा और काव्या से कहता है कि वह वनराज और उसे दोनों को मैनेज करे, जिसके साथ वनराज को बहुत गुस्सा आ जाता है क्योंकि एक तरफ जहां अनिरुद्ध उसके चरित्र पर सवाल उठाता है. तो वहीं काव्या के लिए अपना घर छोड़ने दिया. वह अब अपने एक्स हस्बैंड का साथ दे रही है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...