स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा (Anupama) में इन दिनों कपाड़िया फैमिली पर फोकस होता दिख रहा है. हालांकि अपकमिंग एपिसोड में शाह परिवार की जिंदगी में नया तूफान आते हुए नजर आने वाला है. दरअसल, बीते दिनों जहां किंजल के रोल में नजर आने वाली एक्ट्रेस निधि शाह के शो छोड़ने की खबरें जोरों पर थीं. तो वहीं अब एक बार फिर सीरियल का नया प्रोमो देख फैंस शो से निकलने की बात पर यकीन होता दिख रहा है.

शो छोड़ने की खबर हुई वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by anupmaa_fantasy2 (@anupmaa_fantasy2)

बीते दिनों जहां समर के रोल में एक्टर पारस कलनावत को मेकर्स ने शो से बाहर कर दिया था तो वहीं अब खबरें हैं कि जल्द ही किंजल के किरदार को भी खत्म कर दिया जाएगा, जिसके चलत अपकमिंग एपिसोड में मां बनते ही किंजल के किरदार की मौत होते हुए नजर आएगी. हालांकि अभी इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन हाल ही में शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें गणेश चतुर्थी के सेलिब्रेशन के दौरान किंजल की डिलीवरी होने के चलते पेट में दर्द होगा, जिसके बाद अनुपमा उसे अस्पताल ले जाएंगे.

शो में आएंगे नए ट्विस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupmaa🧿 (@anupmaa_fanclub)

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...