टीवी की पौपुलर एक्ट्रेसेस में से एक सृति झा इंडिया के घर-घर में पौपुलर हैं. कुमकुम भाग्य सीरियल में सृति जितनी संस्कारी और सिंपल हैं. उतनी ही रियल लाइफ में भी वह सिंपल हैं. ये उनके सोशल मीडिया अकाउंट को देखकर बताया जा सकता है. सृति इन दिनों अपने वेकेशन की फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पोस्ट कर रही हैं, जिसमें वह सिंपल और ब्यूटीफुल नजर आ रही हैं. ऐसी ही सृति की और भी फोटोज हैं, जिनमें सृति का सिंपल फैशन आपको अट्रेक्ट करेगा और आप भी सिंपल लगने के साथ खूबसूरत नजर आएंगी. आइए आपको दिखाते हैं सृति के सिंपल और फैशनेबल लुक...
1. शरारा लहंगे के साथ सृति का ज्वैलरी कौम्बिनेशन है परफेक्ट
अगर आप किसी पार्टी में लहंगा ट्राय करने का सोच रही हैं तो सृति का ये शरारा लहंगा आपके लिए परफेक्ट औप्शन रहेगा. सिंपल लाइट पर्पल कलर के शरारा के साथ मेट की ज्वैलरी परफेक्ट कौम्बिनेशन है. आप चाहे तो इसके साथ सृति की तरह बालों को स्ट्रेट रखकर पीछे से हल्के टग कर सकती हैं.
