कलर्स के सीरियल उतरन से लेकर रियलिटी शो बिग बॉस में धमाल मचा चुकी हैं रश्मि देसाई फैंस के बीच काफी सुर्खियां बटोर रही हैं, जिसकी वजह उनका एक फोटोशूट बन गया है. दरअसल, जहां रश्मि हाल ही में एक राजस्थानी बहू के लुक में फोटोशूट करवातीं नजर आईं. वहीं कुछ फोटोज में वह साउथ इंडियन लुक में भी फैंस का दिल जीतती नजर आईं, जिसकी फोटोज सोशलमीडिया पर वायरल हो रही हैं. आइए आपको दिखाते हैं रश्मि के नई बहू से जुड़े लुक, जिसे आप फेस्टिव या वेडिंग सीजन में ट्राय कर सकती हैं.
1. राजस्थानी लुक में मचाया धमाल
औरेंज कलर के हैवी लहंगे के साथ हैवी दुपट्टे में लिए घूंघट में रश्मि देसाई शरमाती हुई फैंस का दिल जीत रही हैं. गोल्डन एम्ब्रौयडरी से बना लहंगा उनके लुक को बेहद खूबसूरत बना रहा है.
