Organza Outfit Ideas: अवसर कोई भी हो सभी भीड़ से अलग दिखना चाहते हैं. हमारी पर्सनैलिटी को अलग बनाने में सब से अहम रोल होता है हमारे आउटफिट का. आजकल औरगेंजा फैब्रिक से बने आउटफिट बौलीवुड से ले कर सामान्य जगत तक में छाए हुए हैं. वजन में हलका, दिखने में झाना और पारदर्शी टैक्स्चर वाला यह फैब्रिक दिखने में तो बहुत सुंदर और क्लासी सा लगता है.

पहले इसे केवल रेशम के धागे से ही बनाया जाता था परंतु आजकल इसे पौलिस्टर और नायलोन से भी बनाया जाने लगा है. रेशम से बने औरगेंजा की अपेक्षा पौलिस्टर और नायलोन से बना औरगेंजा अधिक मजबूत होता है. इस से बने हुए आउटफिट फ्लोई और घेरदार बनते हैं जो आप के व्यक्तित्व में चार चांद लगा देते हैं.

तो आइए जानते हैं कि इस फैस्टिव सीजन में आप किस तरह से औरगेंजा फैब्रिक को अपने वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं:

क्लासी कुरती

औरगेंजा फैब्रिक से बनी कुरती से आप खुद को इंडोवैस्टर्न लुक दे सकती हैं, साथ ही कुरती को आप प्लाजो और पैंट के साथ भी पेयर कर सकती हैं. हैवी ऐंब्रौयडरी वाली कुरती को आप जींस के साथ पहन कर खुद को बेहद स्टाइलिश लुक दे सकती हैं. किसी भी खास फंक्शन या फैस्टिवल पर आप औरगेंजा फैब्रिक से बनी कुरती के साथ घेर वाली स्कर्ट पहन कर भीड़ में भी खुद को अलग दिखा सकती हैं. किसी भी जींस टौप पर औरगेंजा फैब्रिक का श्रग डाल कर आप खुद को बेहद स्टाइलिश लुक दे सकती हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...