पतोड़ की सब्जी

सामग्री पतोड़ की

1 कप बेसन

चुटकीभर हींग

1/2 छोटा चम्मच

1 छोटा चम्मच धनिया पिसा

1/4 छोटा चम्मच लालमिर्च पाउडर

1/2 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर

1/2 छोटा चम्मच गरममसाला

1 छोटा चम्मच हरीमिर्च बारीक कटी

1 बड़ा चम्मच तेल

नमक स्वादानुसार.

Patod Ki Sabji

सामग्री ग्रेवी की

1 छोटा चम्मच अदरक पेस्ट

1 छोटा चम्मच लहसुन पेस्ट

1 बड़ा चम्मच टोमैटो प्यूरी

1/2 छोटा चम्मच हरीमिर्च बारीक कटी

2 बड़े चम्मच दही

1/4 छोटा चम्मच हलदी

1/2 छोटा चम्मच जीरा

1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर

1/4 छोटा चम्मच लालमिर्च पाउडर

1/2 छोटा चम्मच गरममसाला

1 बड़ा चम्मच धनियापत्त

2-3 साबूत लालमिर्च

1 बड़ा चम्मच तेल

नमक स्वादानुसार.

विधि

तेल को छोड़ कर पतोड़ की सारी सामग्री मिला लें. आवश्यकतानुसार पानी मिला कर घोल बनाएं. कड़ाही में तेल गरम कर के तैयार घोल डालें और मंदी आंच पर पकाएं. बीचबीच में चलाती रहें ताकि गांठें न पड़े. जब मिश्रण खूब गाढ़ा हो जाए और कड़ाही छोड़ने लगे तब चिकनी प्लेट में पलट कर एकसार फैलाएं. जम जाने पर मनचाहे आकार में पतोड़ काट लें. ग्रेवी के लिए कड़ाही में तेल डाल कर जीरे व साबूत लालमिर्च का छौंक लगाएं. जीरा चटकने पर अदरकलहसुन का पेस्ट भूनें. फिर टामैटो प्यूरी व हरीमिर्च डाल कर भूनें. दही व सभी मसाले डाल कर चलाएं. जब मसाला भुन कर तेल छोड़ने लगे तब आवश्यकतानुसार पानी मिला कर पकाएं. आंच से उतार कर तैयार पतोड़ ग्रेवी में डाल दें और ऊपर से धनियापत्ती बुरक दें.

‘पनीर और कौर्न की यह डिश सेहत और स्वाद का बेजोड़ संगम है.’

कौर्न पनीर करी

सामग्री

200 ग्राम पनीर

1 कप फ्रोजन स्वीट कौर्न

1 कप टमाटर पेस्ट

1 छोटा चम्मच अदरक पेस्ट

1 छोटा चम्मच हरीमिर्च बारीक कटी

1 छोटा चम्मच मल्टीपर्पज आटा

1/2 छोटा चम्मच जीरा

5-6 कालीमिर्च

1/4 छोटा चम्मच हलदी

1/4 छोटा चम्मच लालमिर्च पाउडर

1/2 छोटा चम्मच गरममसाला

1/4 छोटा चम्मच चीनी

थोड़ा सी धनियापत्ती कटी

1 बड़ा चम्मच रिफाइंड तेल

नमक स्वादानुसार.

विधि

पनीर की लंबी फांकें काट लें. कुकर में तेल गरम कर के जीरा, कालीमिर्च, अदरक पेस्ट व कटी हरीमिर्चें डालें. जीरा तड़कने पर आटा डाल कर भूनें. टमाटर पेस्ट, नमक, हलदी व लालमिर्च डालें. धीमी आंच पर तब तक भूनें जब तक मिश्रण बरतन न छोड़ने लगे. पनीर की फांकें, स्वीट कौर्न व 1/2 कप पानी मिला कर कुकर बंद कर दें. एक सीटी आने पर आंच से उतार लें. प्रैशर निकल जाने पर कुकर खोलें. गरममसाला व धनियापत्ती डाल कर परोसें.

‘पालक के अप्पम का स्वाद भूल नहीं पाएंगे.’

रसीले अप्पम

सामग्री

1 कप पालक के पत्ते बारीक कटे

1 बड़ा चम्मच सूजी

चुटकीभर मीठा सोडा

1 छोटा चम्मच अदरक कटा

1 छोटा चम्मच हरीमिर्च बारीक कटी

1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर

1 छोटा चम्मच लालमिर्च पाउडर

1/4 छोटा चम्मच रिफाइंड तेल

नमक स्वादानुसार.

सामग्री ग्रेवी की

1 बड़ा चम्मच मक्खन द्य  1 बड़ा चम्मच जीरा

1 छोटा चम्मच अदरक पेस्ट

1 बड़ा चम्मच कसूरी मेथी

1 कप टमाटर पेस्ट

1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर

1/4 छोटा चम्मच लालमिर्च पाउडर

1/2 छोटा चम्मच गरममसाला.

विधि

अप्पम की सारी सामग्री मिला लें. आवश्यकतानुसार पानी डालते हुए गाढ़ा घोल बना लें. अप्पम मेकर में चिकनाई लगा कर घोल डालें. मंदी आंच पर कुरकुरा होने तक सेंकें. ग्रेवी बनाने के लिए कड़ाही में मक्खन गरम कर के जीरा डालें. जीरा चटकने पर अदरक पेस्ट व कसूरी मेथी डाल कर भूनें. अब टमाटर पेस्ट व सभी मसाले मिलाएं. तब तक भूनें जब तक मसाला चिकनाई न छोड़ने लगे. आवश्यकतानुसार पानी मिला कर पकाएं. ग्रेवी में अप्पम डाल कर सर्व करें.

‘कोफ्ता करी का जायका थोड़े नई अंदाज में.’

पालक कोफ्ते

सामग्री कोफ्तों की

250 ग्राम पालक

2 आलू

1 बड़ा चम्मच कौर्नफ्लोर

1/2 छोटा चम्मच अनारदाना सूखा

1 छोटा चम्मच अदरक बारीक कटी

1/2 कप नारियल चूरा

1 बड़ा चम्मच किशमिश

तलने के लिए तेल

नमक स्वादानुसार.

सामग्री ग्रेवी की

2 टमाटर

1 बड़ा चम्मच दही

1 छोटा चम्मच कौर्नफ्लोर

1 हरीमिर्च

1/2 छोटा चम्मच जीरा

1/4 छोटा चम्मच लालमिर्च पाउडर

1 छोटा चम्मच धनिया पिसा

1/4 छोटा चम्मच हलदी

1/2 छोटा चम्मच गरममसाला

नमक स्वादानुसार.

विधि

आलू उबाल कर मसल लें. पालक अच्छी तरह धो कर बारीक काट लें. पालक, आलू, अदरक व कौर्नफ्लोर मिला कर अच्छी तरह मसल लें. नमक व अनारदाना भी मिला लें. तैयार मिश्रण की बौल्स बनाएं. प्रत्येक बौल को दबा कर नारियल चूरा व किशमिश रखें और कोफ्ते का आकार दें. कड़ाही में तेल गरम कर के मंदी आंच पर कोफ्तों को सुनहरा होने तक तलें. ग्रेवी के लिए टमाटरों व हरीमिर्च को मिक्सी में पीस लें. दही व कौर्नफ्लोर मिला कर फेंट लें. कड़ाही में 1 चम्मच तेल गरम करें. जीरे का छौंक दे कर तैयार मिश्रण डालें. नमक, लालमिर्च, धनिया व हलदी डाल कर भूनें. जरूरत हो तो थोड़ा सा पानी डालें. जब मिश्रण कड़ाही छोड़ने लगे तब आवश्यकतानुसार पानी डाल कर पकाएं. तैयार कोफ्ते डाल कर 2 मिनट तक पकाएं. गरममसाला डाल कर सर्व करें.

‘प्रोटीन वाली यह डिश सभी को पसंद आएगी.’

मटर मूंग वड़ी

सामग्री

100 ग्राम मूंग वड़ी

50 ग्राम मटर के दाने

1 छोटा टुकड़ा अदरक लंबाई में कटा

1 हरीमिर्च कटी

1/2 कप टमाटर पिसे

1 छोटा चम्मच जीरा

1/4 छोटा चम्मच हींग

1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर

1/4 छोटा चम्मच हलदी पाउडर

1/4 छोटा चम्मच लालमिर्च पाउडर

1/2 छोटा चम्मच गरममसाला

1/2 कप दही फेंटा

रिफाइंड तेल आवश्यकतानुसार

नमक स्वादानुसार.

विधि

कड़ाही में तेल गरम करें. धीमी आंच पर मूंग वड़ी को डीप फ्राई करें. सुनहरा होने पर तेल से निकाल लें. प्रैशर कुकर में 1 बड़ा चम्मच रिफाइंड तेल डालें. जीरे व हींग छौंक लगाएं. अदरक, हरीमिर्च व पिसे टमाटर डालें और तब तक भूनें जब तक मसाला तेल न छोड़ने लगे. आवश्यकतानुसार पानी डालें. साथ ही मूंग वड़ी व मटर भी डाल दें. प्रैशर कुकर बंद कर दें. एक सीटी आने पर आंच से उतार लें. प्रैशर निकल जाने पर कुकर खोलें और फेंटा दही व गरममसाला मिला कर परोसें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...