सरसों का साग हरे पत्तेदार सब्जियों से बना एक शीतकालीन व्यंजन है या यूं कहे की ये स्वाद और सेहत से भरपूर डिश है. जिसे त्योहारों, शादियों और किसी अन्य विशेष अवसर के दौरान परोसा जाता है और यहाँ तक की आपको ये लगभग सभी उत्तर भारतीय रेस्तरां या ढाबों में बहुत ही आसानी से मिल जाएगा.पंजाबियों की तो ये सबसे लोकप्रिय डिश है.ये न केवल भारतीयों के बीच, बल्कि यह पर्यटकों के बीच भी बहुत लोकप्रिय है. तो चलिये जानते है बहुत ही आसान तरीके से ढाबे जैसा सरसों का साग कैसे बनाए-

कितने लोगों के लिए-3 से 4
कितना समय लगेगा-30 से 40 मिनट
मील टाइप- वेज

हमें चाहिए-

सरसों के हरे पत्ते - 500 ग्राम
पालक - 250 ग्राम
टमाटर-250 ग्राम
प्याज़-2 से 3 मीडियम आकार के
हरी मिर्च-2-3
अदरक- 2 इंच लम्बा टूकड़ा
लहसुन-10 से 12 कली घिसी हुई
सरसों का तेल - 2 टेबल स्पून
घी या बटर - 2 टेबल स्पून
हींग- 2 - 3 पिंच
जीरा- 1/2 छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर- एक चौथाई छोटी चम्मच
नमक- स्वादानुसार

बनाने का तरीका-

1-सबसे पहले सरसों और पालक के पत्तों को अच्छे से धोकर रख ले.अब एक बड़े बर्तन में करीब 2 लीटर पानी गरम करे.

2-पानी गरम हो जाने के बाद उसमे सरसों और पालक के पत्ते डालकर उनको उबाल लें.जब पत्ते अच्छे से गल जाए तब गॅस को बंद करके पानी को छान कर पत्तों को अलग कर ले.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...