आपकी आंखें शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील अंग है. ये बात तो आपको बताने की नहीं है कि ये आकार में छोटी होने के बावजूद बहुत ही उपयोगी होती हैं, क्योंकि इसकी मदद से ही हम ये बेहतरीन दुनिया को देखते हैं. आंखों के बिना हम अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते.
वैसे अक्सर देखा गया है कि आप अपनी आंखों का उतना ख्याल नहीं रखते हैं जितना कि शरीर के दूसरे अंगों का रखते हैं, जबकि आपको अपनी आंखों का विशेष ख्याल रखना चाहिए. कई ऐसी चीजें हैं जिसके जरिये हम अपनी आंखों को स्वस्थ्य बनाए रख सकते हैं. हम यहां कुछ टिप्स लेकर आए हैं जिन्हें अपनाकर आप अपनी आंखों को स्वस्थ्य रख सकते हैं-
1. फल और सब्जियां
आपकी आंखों के लिए लाभकारी गाजर के अलावा, आपको अपने पौष्टिक आहार में फलों और सब्जियों की प्रचुर मात्रा को शामिल करना चाहिए. जैसे- गहरे हरे रंग का पत्तेदार साग, स्प्राउट्स, नट्स, संतरे और नींबू.
2. ओमेगा 3 फैटी एसिड
अपने भोजन में मछली को शामिल करें, क्योंकि इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. इन मछलियों में सल्मोन, ट्यूना, और हलिबट मछलियां प्रमुख हैं. अध्ययनों से पता चला है कि ओमेगा-3 फैटी एसिड आंखों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है.
