खिला चेहरा और घने लहराते बाल जहां हमें खूबसूरत दिखाते हैं, वहीं त्वचा और बालों से संबंधित समस्याएं जैसे बाल झड़ने शुरू हो जाना, फटे होंठ, मुंहासे व झुर्रियां हमारी खूबसूरती में ग्रहण भी लगा देते हैं. मगर क्या आप जानती हैं कि ये हमें बहुत सी शारीरिक बीमारियों के भी संकेत देते हैं?

दरअसल, आप की त्वचा पर नजर आने वाली कोई भी समस्या यों ही नहीं होती उस का कोई न कोई कारण जरूर होता है, इसलिए उसे कभी नजरअंदाज न करें.

त्वचा

- अगर आप की त्वचा पर अचानक अलगअलग जगहों पर तिल नजर आने लगें तो उन्हें मेकअप कर के छिपाने की गलती न करें, क्योंकि यह स्किन कैंसर का लक्षण भी हो सकता है.

- डर्मावर्ल्ड स्किन क्लिनिक के डर्मैटोलौजिस्ट डा. रोहित बत्रा का कहना है कि कई ऐसे लोग होते हैं जो पूरी तरह केयर करने के बाद भी बारबार होंठों के फटने से परेशान होते हैं. ऐसा कई बार इन्फैक्शन और ऐलर्जी से होता है, साथ ही यह रोगप्रतिरोधक   क्षमता में आई कमी को भी दर्शाता है.

- वैसे तो उम्र के साथसाथ झुर्रियां आना एक सामान्य लक्षण है, लेकिन अगर आप की उम्र कम है और फिर भी आप को झुर्रियों की समस्या हो रही है, तो ऐसा औस्टियोपोरोसिस के कारण भी हो सकता है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...