Home fragrance tips : क्या आपने कभी महसूस किया है कि किसी शानदार होटल में कदम रखते ही एक खास तरह की खुशबू आपका स्वागत करती है? मजेदार बात यह है कि चेक-आउट के कई महीनों बाद भी वही खुशबू आपको उस होटल की याद दिला सकती है. कमरे का रंग या फर्नीचर तो शायद भूल जाएं, लेकिन उसकी महक लंबे समय तक दिमाग में बनी रहती है. यही वजह है कि आजकल दुनिया के बड़ेबड़े लग्जरी होटल अपनी अलग पहचान बनाने के लिए खास तरह की सिग्नेचर फ्रेगरेंस (Signature Fragrance) तैयार करवाते हैं.

खुशबू क्यों छोड़ जाती है गहरी याद?

सुगंध का हमारे दिमाग और भावनाओं से सीधा जुड़ाव होता है. किसी खास खुशबू को दोबारा महसूस करते ही पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं. यही कारण है कि लग्जरी होटल अपने मेहमानों के अनुभव को यादगार बनाने के लिए खास खुशबू का इस्तेमाल करते हैं.

हर होटल की होती है अपनी अलग खुशबू-

बड़े होटल सिर्फ अच्छी महक नहीं चाहते, बल्कि ऐसी खुशबू बनवाते हैं जो उनकी पहचान बन जाए.

-समुद्र किनारे बने होटल समुद्री हवा, नमक और ताजगी का एहसास देने वाली खुशबू चुनते हैं.

-रेगिस्तान वाले रिसॉर्ट लकड़ी, मसालों और मिट्टी जैसी महक का इस्तेमाल करते हैं.

-शहर के बीच बने होटल मॉडर्न और क्लासी फ्रेगरेंस को प्राथमिकता देते हैं.

यानी खुशबू सिर्फ अच्छी महक नहीं होती, बल्कि उस जगह की कहानी भी सुनाती है.

होटल अपनी खुशबू कैसे तैयार करते हैं?-

सुगंध विशेषज्ञ किसी होटल के आसपास के माहौल, संस्कृति, मौसम, प्राकृतिक नजारों और वहां के अनुभव को समझते हैं. इसके बाद ऐसी फ्रेगरेंस तैयार की जाती है जो वहां रहने का एहसास दिलाए. इसलिए हर होटल की खुशबू अलग होती है और वही उसकी पहचान बन जाती है.

मध्य पूर्व के होटलों में खुशबू का खास महत्व-

मध्य पूर्व के देशों में मेहमानों का स्वागत ऊद, बखूर और धूप जैसी सुगंधों से करने की परंपरा सदियों पुरानी है. वहां खुशबू सिर्फ महक नहीं, बल्कि सम्मान और मेहमाननवाजी का प्रतीक मानी जाती है. इसी परंपरा को आज के लग्जरी होटल आधुनिक तरीके से अपनाते हैं.

क्या घर को भी होटल जैसी खुशबू दी जा सकती है?

बिल्कुल, लेकिन इसके लिए पूरे घर में तेज खुशबू फैलाने की जरूरत नहीं है. अगर आप घर में लग्जरी होटल जैसा माहौल चाहते हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें—

-हर कमरे के हिसाब से अलग खुशबू चुनें.

-बेडरूम में हल्की और सुकून देने वाली फ्रेगरेंस रखें.

-लिविंग रूम में गर्मजोशी और स्वागत का एहसास देने वाली खुशबू चुनें.

-एंट्रेंस पर हल्की और फ्रेश महक रखें ताकि पहली छाप अच्छी बने.

-रूम फ्रेशनर की जगह डिफ्यूजर या सुगंधित मोमबत्तियों का इस्तेमाल करें.

-खुशबू हमेशा हल्की रखें, बहुत तेज नहीं.

आखिर सबसे जरूरी बात क्या है?

घर को होटल जैसी महक देने का मतलब किसी होटल की खुशबू की नकल करना नहीं है. ऐसी सुगंध चुनें जो आपको किसी खूबसूरत याद, बारिश की मिट्टी, समुद्र किनारे की शाम या लकड़ी की हल्की महक का एहसास दिलाए. यही खुशबू आपके घर को सिर्फ महकाएगी नहीं, बल्कि हर बार उसे महसूस करने पर अच्छी यादें भी ताजा कर देगी.

सही फ्रेगरेंस चुनकर कम खर्च किए अपने घर का माहौल खास बनाएं

लग्जरी होटल सिर्फ खूबसूरत इंटीरियर या शानदार सर्विस से यादगार नहीं बनते. उनकी सिग्नेचर खुशबू भी मेहमानों के अनुभव का अहम हिस्सा होती है. अगर आप भी अपने घर में ऐसा ही सुकून और लग्जरी महसूस करना चाहते हैं, तो सही फ्रेगरेंस चुनकर बिना ज्यादा खर्च किए अपने घर का माहौल खास बना सकते हैं. कुछ इसलिए तरह….

रीड डिफ्यूज़र का इस्तेमाल करें-

अगर आप चाहते हैं कि घर में हर समय हल्की और अच्छी खुशबू बनी रहे, तो एंट्रेंस या लिविंग रूम में एक अच्छा रीड डिफ्यूज़र रखें. यह बिना किसी बिजली या स्प्रे के लगातार खुशबू फैलाता रहता है और घर में होटल जैसा एहसास देता है.

एक सिग्नेचर खुशबू चुनें-

जिस तरह बड़े होटलों की अपनी एक खास महक होती है, उसी तरह आप भी अपने घर के लिए चंदन, लैवेंडर, व्हाइट टी या लेमनग्रास जैसी कोई एक खुशबू चुन सकते हैं. इससे पूरे घर में एक जैसा सुकूनभरा माहौल बना रहेगा.

घर को साफ और हवादार रखें-

सिर्फ खुशबू छिड़कने से काम नहीं चलेगा. सबसे पहले घर से सीलन, नमी और किसी भी तरह की बदबू को दूर करें. खिड़कियां खोलकर ताजी हवा आने दें, क्योंकि अच्छी खुशसोने से पहले तकियों और चादरों पर हल्का-सा फैब्रिक स्प्रे या एसेंशियल ऑयल मिस्ट छिड़क दें. इससे बेडरूम में ताजगी बनी रहती है और नींद भी ज्यादा सुकूनभरी महसूस होती है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...