कलर्स के फेमस शो में 'नागिन 3' में नजर आने वाली एक्ट्रेस सुरभि ज्योति अपने सीरियल से लोगों के बीच खासा पौपुलर हो गई हैं. वहीं खास बात ये है कि हाल ही में सुरभि बिग बौस के 13वें सीजन के टीजर में नजर आ रही हैं, जिसके चलते वह अपने फैंस के बीच पौपुलर हो गई हैं. बिग बौस के 13वें सीजन के टीजर में सुरभि सलमान संग ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज करती नजर आईं है. सुरभि के हाथों में एक फूलों का गुल्दस्ता और सलमान खान के साथ खड़े होने की खुशी उनके चेहरे पर से साफ झलक रही है. पर आज हम बात उनके लहंगे की करेंगी, जिन्हें पहन कर वह अपने शो नागिन 3 में लोगों को एंटरटेन करती दिखाईं देते हैं.
1. लाइट कलर का प्रिंटेड लहंगा
अगर आप शादी या पार्टी में लाइट कलर का लहंगा ट्राय करना चाहते हैं तो प्रिंटेड लाइट ग्रीन कलर के प्रिंटेड लहंगे के साथ मिरर वर्क वाला ब्लाउज ट्राय करें ये आपके लुक को खूबसूरत और एलीगेंट बनाने के लिए परफेक्ट औप्शन है.
