Floral Trend: त्योहारों में फैशन आम है, इसलिए डिजाइनर्स भी नएनए डिजाइन्स से लोगों को हर साल परिचय करवाती हैं, इन दिनों बाजार से लेकर औनलाइन हर जगह फैशन की भरमार होती है. ये फैशन या डिजाइन्स हमारे बौलीवुड की दिवाओं से शुरू होकर आम जनजीवन में फैलती है और सभी उसे खरीदना भी पसंद करते हैं.

इस बार फ्लोरल फैशन ने फैशन जगत में एक शानदार वापसी की है, और बौलीवुड की हमारी चहेती अभिनेत्रियां इस ट्रेंड को नए अंदाज में पेश कर सब को मनमोहित किया है. नाजुक बोटैनिकल प्रिंट्स से ले कर बोल्ड और रंगबिरंगे फ्लोरल डिजाइनों तक इन प्रमुख अभिनेत्रियों ने साबित कर दिया है कि फ्लोरल आउटफिट्स सिर्फ बसंत ऋतु का एक जरूरी हिस्सा नहीं हैं. ये साल भर चलने वाला फैशन स्टेटमेंट हैं.

ये लुक्स उन्हें एलिगेंस और बेमिसाल आकर्षण का प्रतीक बनाती हैं, फिर चाहे वो काम्प्लेक्स फ्लोरल कढ़ाई वाला पारंपरिक भारतीय पहनावा हो या वेस्टर्न सिल्हट्स पर गार्डनइंस्पायर्ड प्रिंट्स, हमेशा पहना जा सकता है.

जार्जिया एंड्रियानी - गुलाबी फूलों में शाही रोमांस

इटली की ग्लैमरस, सेक्सी जार्जिया एंड्रियानी एक अभिनेत्री, मौडल और डांसर हैं, उन्होंने कैरोलीन कामाक्षी, वेलकम टू बजरंगपुर और मार्टिन जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया है. वह अरबाज खान को डेट करने के कारण भी चर्चा में थीं. जार्जिया एंड्रियानी अपने क्रीम और गोल्डन फ्लोरल पोशाक में परी जैसी लग रही हैं, जो पारंपरिक गरिमा और आधुनिक ग्लैमर का परफेक्ट मेल है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...