Scrapbook : स्क्रैपबुक बनाना पुरानी खूबसूरत स्मृतियों को संजोने की अनोखी कला होने के साथसाथ रचनात्मकता दिखाने का एक बेहतर तरीका है. स्क्रैपबुक का विषय हर किसी का अलग अलग हो सकता है. यह पूरी तरह अपने अनुभव, किसी खास मूमेंट, घटना या शौक पर आधारित हो सकता है. दूसरे शब्दों में कहें तो अपने शब्दों और तसवीरों को एक आकर्षक तरीके से एकसाथ संजोना एक अलग ही अनुभव देता है.

स्क्रैपबुक की थीम चुनें

सब से पहले आप को यह तय करना होगा कि आप किस स्टाइल की स्क्रैपबुक अल्बम चाहते हैं. यह कई तरह की हो सकती है जैसे ट्रैवल स्क्रैपबुक में किसी यात्रा की यादगार तसवीरें, टिकट, नक्शे और वहां के अनुभव आदि हो सकते हैं.

फ्रैंडशिप स्क्रैपबुक : फ्रैंड्स के साथ बिताए खट्टेमीठे पलों की तसवीरें और मजेदार किस्से।

फैमिली स्क्रैपबुक : जैसेकि नाम से ही पता चल रहा है इस स्क्रैपबुक में अपनी फैमिली की फोटो, उन के साथ ऐंजौय किए हुए कुछ फंक्शन, बर्थडे पार्टी की यादें, महत्त्वपूर्ण तिथियां आदि के बारे में जानकारी दी जा सकती है.

स्कूल/कालेज स्क्रैपबुक : स्कूल या कालेज के दिनों की तसवीरें, अपनी फेयरवेल पार्टी, स्कूल पिकनिक, दोस्तों के साथ मस्ती, फेवरिट टीचर्स की कुछ यादें और फोटो डाली जा सकती हैं.

हौबी स्क्रैपबुक : अपने किसी शौक (जैसे बागवानी, खाना बनाना, पेंटिंग) से संबंधित तसवीरें और जानकारी.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...