Mobile Photography : ज्यादातर लोगों का मानना है कि अच्छी फोटोग्राफी के लिए महंगा मोबाइल फोन होना जरूरी है, लेकिन सचाई यह है कि कुछ आसान टिप्स और बेहतर तकनीक अपना कर आप अपने बजट में भी स्मार्टफोन से शानदार फोटो क्लिक कर सकते हैं. महंगे कैमरे, सेंसर या ढेर सारे लैंस की हमेशा जरूरत नहीं होती, फोटो खींचने के दौरान क्रिएटिविटी और सही तकनीक की जरूरत होती है और सस्ते फोन से भी अच्छी फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की जा सकती है.

इस के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है प्राकृतिक रोशनी. सुबह या शाम की गुलाबी लालिमा से भरी पर्याप्त रोशनी खासतौर पर उगता सूरज और ढलता सूरज के दौरान जो लालिमा भरी रोशनी होती है उस में फोटो खींचने का कुछ अलग ही मजा होता है क्योंकि इस दौरान खींची गई फोटो बहुत सुंदर आती है. इस के अलावा कई और तकनीकी पक्ष है जिस की बदौलत आउटडोर फोटोग्राफी अच्छे तरीके से की जा सकती है. पेश हैं, इसी सिलसिले पर एक नजर :

कैमरा ऐप की सैटिंग्स को समझना जरूरी

कभीकभी हमारे फोन अपनेआप ऐक्सपोजर ऐडजस्ट कर लेते हैं और सब्जैक्ट या लैंडस्केप बहुत ज्यादा ब्राइट या बहुत ज्यादा डार्क दिखाई देता है. तसवीर लेने से ठीक पहले ऐक्स्पोजर को ऐडजस्ट करना न भूलें. स्क्रीन पर अपनी उंगली को ऊपर या नीचे टैप करने और खींचने से आमतौर पर ऐक्स्पोजर ऐडजस्ट हो जाता है. इस के अलावा पौपसोकैट का उपयोग कर के आप चलतेफिरते अपने फोन को संतुलित रख सकते हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...