Hotel booking tips : पंकज धीमा चंडीगढ़ के निवासी हैं जिन्होंने अपने परिवार के साथ क्रिसमस और नए साल पर गोवा घूमने का प्लान बनाया था. इसके लिए बुकिंग डॉट कॉम ऐप पर उन्होंने 25 दिसंबर से 4 जनवरी तक वागाटोर बीच के पास रूबी विला बुक किया. जिसका 11 दिन के लिए 90 हज़ार का रेंट बताया बुकिंग के लिए 20 हज़ार एडवांस भी दे दिए लेकिन हैरानी तो तब हुई जब वहा पहुंच कर विला मिला ही नहीं.
आस पास में पता किया तो उस नाम का वहां कोई विला था ही नहीं. पंकज ने सूझबूझ से काम लेते हुए गोवा पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट पर पुलिस को ईमेल के जरिए ऑनलाइन शिकायत दी थी. पुलिस की कार्यवाही करने पर टूरिस्ट से होटल या विला बुकिंग कर पैसे ऐंठने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.
तो यह घटना ना सिर्फ पंकज के साथ हुई है. ना जाने कितने लोग ऐसे ठगों के हाथों ठगे जाते हैं इसलिए जरूरी है थोड़ी सतर्कता बरते जैसे बढ़ती डिजिटल फ्रॉड्स को देखते हुए जरूरी है कि ज़्यादा डिस्काउंट के लालच में ना पड़े.अगर पहले पेमेंट के लिए बोला जाए तो वेबसाइट और ऐप की अच्छे से जांच कर लें. कोई अनजान या अविश्वसनीय साइट से बुकिंग करने से बचें.
होटल और रूम दिलाने वाली वेबसाइट पर दिए गए कॉन्टैक्ट नंबर पर संपर्क करें.
ओरिजिनल डॉक्यूमेंट देने से बचें चैक इन के लिए हमेशा मास्क्ड आधार कार्ड का प्रयोग करें क्योंकि इसके साथ हमारी बैंक समेत कई जरूरी डिटेल जुड़ी रहती है.
यदि शुरुआत आपके मन के मुताबिक होटल या रूम मिल जाता है तो होटल तुरंत बुक करने से पहले दूसरे होटलों से भी इसकी तुलना करें क्योंकि हो सकता है किसी और होटल में आपके बजट के अनुसर बेहतर व्यवस्था हो.
