Yippee Noodles: झटपट बनाएं नूडल्स डोसा

डोसा एक ऐसी डिश है जो पूरे भारत में पॉपुलर है. तभी तो लोग इसमें नए नए एक्सपेरीमेंट करते रहते हैं. ऐसी ही एक डिश है नूडल्स डोसा. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका.

सामग्री-

-यिप्पी नूडल्स- एक कप उबले

-डोसा बैटर- दो से तीन कप

-पत्तागोभी- एक कप बारीक कटे हुए

-हरा धनिया- 2-3 बड़े चम्मच

-तेल- दो से तीन बड़े चम्मच

-पनीर- आधा कप छोटे टुकड़े कटे हुए

-शिमला मिर्च- एक चौथाई बारीक कटी हुई

-अदरक- आधा इंच अदरक का टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ

-नींबू का रस- एक छोटी चम्मच

-सोया सॉस- एक छोटी चम्मच

-काली मिर्च पाउडर- एक छोटी चम्मच

-नमक- स्वादानुसार

स्टफिंग बनाने का तरीका

-एक पैन में 1 टेबल स्पून तेल डाल कर अदरक, हरी मिर्च, मटर दाने, शिमला मिर्च, पत्तागोभी सभी डालकर हल्क नरम होने तक भूनें लेकिन ध्यान रहे सब्जियां क्रंची रहें.

-अब इसमें पनीर, यिप्पी नूडल, नमक, काली मिर्च, सोया सास और नीबू का रस और हरा धनियां डालकर सभी को मिक्स होने तक अच्छी तरह मिला लें. स्टफिंग बन कर तैयार है.

डोसा बनाने का तरीका

-गैस पर नॉनस्टिक तवे पर थोड़ा सा तेल डालकर पहले उसे नैपकीन से साफ कर लें. इसके बाद एक से दो बड़े चम्मच पतला किया हुआ डोसा बैटर डालकर उसे फैला दें.

– डोसे को चिपकने से बचाने के लिए चारों तरफ हल्का तेल डालें और हल्का ब्राउन होने तक सिंकने दें. डोसे के उपर एक-दो चमचे तैयार स्टफिंग डालकर पतला फैलायें.

-अब उसे हल्के से उठाकर उसे मोड़ कर रोल कर लें. इसी तरह बार-बार तवा साफ करने के बाद इसी प्रकार से डोसे सेंक लें. अब इसे सांभर या नारियल की चटनी के साथ परोसें.

Yippee Noodles: वैज नूडल्स डिलाइट

नूडल्स का दीवाना तो हर कोई है लेकिन अगर यही नूडल घर के किचन में बने तो लोग टेस्ट की शिकायत करते हैं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. क्योंकि हम आपको बताएंगे माक्रेट जैसे टेस्टी और स्पाइसी वैज नूडल्स डिलाइट बनाने का तरीका.

सामग्री

– 150 ग्राम उबले यिप्पी नूडल्स

– 250 ग्राम मिक्स सब्जियां (ब्रोकली, शिमलामिर्च, हरा प्याज, पत्तागोभी, गाजर).

सामग्री सौस की

– 2 चम्मच टोमैटो सौस

– 1 छोटा चम्मच ग्रीन चिली सौस

– 1/4 छोटा चम्मच विनेगर

– 1/2 छोटा चम्मच अजीनोमोटो

– लालमिर्च पाउडर स्वादानुसार

– 2 छोटे चम्मच कौर्नफ्लौर

– 2 बड़े चम्मच नारियल का तेल

– 1 छोटा चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट

– नमक स्वादानुसार.

बनाने का तरीका-

– सारी सब्जियों को मीडियम साइज में काट लें.

– स्टीमर में 5 मिनट ब्रोकली व गाजर को स्टीम कर लें.

-एक फ्राइंगपैन में नारियल का तेल गरम कर प्याज, पत्तागोभी, शिमलामिर्च (लाल, हरी, पीली) को हलका फ्राई कर के ब्रोकली व गाजर डाल कर थोड़ा सा और फ्राई कर अलग रखें.

-फ्राइंगपैन में रिफाइंड गरम कर के उस में लहसुन अदरक का पेस्ट हलका सा भूनें.

-वैज स्टौक डालें और 1-1 कर के विनेगर, टोमैटो सौस, मिर्च, नमक, अजीनोमोटो चिली सौस डालती जाएं, जब उबलने लगे तो कौर्नप्लौर को पानी में घोल कर अच्छी तरह मिक्स करते हुए चलाती रहें.

-अब यिप्पी नूडल्स मिला दें. सर्विंग प्लेट में नूडल्स डाल कर ऊपर से सब्जियां सजाएं और सर्व करें.

 भाई-बहन के रिश्ते को बयां करना है मुश्किल : ऋत्विक भौमिक 

 9 साल की उम्र से अभिनय क्षेत्र में कदम रखने वाले अभिनेता ऋत्विक भौमिक एक यंग और डायनामिक कलाकार है. उन्हें बचपन से ही अभिनय करने की इच्छा थी. नाटकों में अभिनय के अलावा उन्होंने कई शोर्ट फिल्में की है.

बंगलुरु के रहने वाले ऋत्विक ने शामक डावर इंस्टिट्यूट ऑफ़ परफोर्मिंग आर्ट्स से ग्रेजुएट किया है और कई सालों तक इंस्ट्रक्टर के रूप में काम भी किया है. वह एक अच्छे एक्टर ही नहीं एक अच्छे कोरियोग्राफर भी है. अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली वेब सीरीज बंदिश बैंडिट्स उनकी डेब्यू है, इसमें दर्शकों की प्रतिक्रिया के बारेंमें जानने के लिए वे काफी उत्सुक है. इस सीरीज में ऋत्विक को नसीरुद्दीन शाह जैसे बड़े कलाकार के साथ काम करने का अवसर मिला है, जो उनके लिए ख़ुशी की बात रही.

मिलता है सीखने को बहुत कुछ  

वे मानते है कि बड़े कलाकार के साथ काम करने से बहुत कुछ सीखने को मिलता है. जो आगे चलकर काम आती है. अभिनेता नसीरुद्दीन शाह एक कलाकार नहीं बल्कि एक इंस्टिट्यूटशन है. वे बहुत ही अच्छे और सधे हुए कलाकार है. पहले थोड़ी हिचकिचाहट उनसे बात करने में हुई, लेकिन काम करते-करते उनसे घुलमिल गया. कैरियर की शुरुआत में एक बड़े कलाकार के साथ काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है. ऐसे शो का मिलना ही मेरे लिए काफी था. जर्नी चुनौती पूर्ण थी. काम करते-करते लगा कि चुनौती मजेदार और सीखने वाला रहा, जिसे करने में अच्छा लग रह था. चुनौती कुछ भी नहीं थी. 

ये भी पढ़ें- ‘तारक मेहता’ को लगा एक और झटका, ‘अंजलि भाभी’ के बाद ‘जेठालाल’ के इस दोस्त ने भी छोड़ा शो

थिएटर पहली पसंद 

अपने कैरियर के बारें में ऋत्विक का कहना है कि मैं एक डांस इंस्ट्रक्टर था और शामक डावर के स्कूल में काम किया है. अभिनय मुझे हमेशा से करने की इच्छा थी. 9 साल की उम्र से मैंने थिएटर करना शुरू किया था. मेरे अभिनय की बहुत तारीफ होती थी, इसके बाद म्यूजिक सीखा फिर डांसिंग में गया. सब पूरा होने के बाद एक्टर बना. 

परिवार का मिला सहयोग 

 

View this post on Instagram

 

Millennial (up)date?🙄🤷🏻‍♂️ @primevideoin #BandishBandits How many of these did you know?

A post shared by Ritwik Bhowmik – Radhe Rathore (@ritwikbhowmik) on


 

जब पहली बार ऋत्विक ने अपने पेरेंट्स से अभिनय करने की इच्छा के बारें में कहा तो उनकी प्रतिक्रिया कैसी थी पूछे जाने पर वे कहते है कि मेरे हिसाब से अब लोगों का नजरिया बदल चुका है. आज आर्ट फॉर्म को लोग पसंद करते है. हमारे परिवार में फिल्मों और गानों के शौक़ीन सभी है. मैंने अपने मन की इच्छा 5 साल की उम्र में ही कह दिया था कि मैं अभिनय करूँगा. पहले तो उन्होंने अधिक सीरियसली नहीं लिया था, लेकिन बड़े होने पर मैंने उन्हें अपनी राय बताई. इसके अलावा मेरा नाम बड़े निर्माता, निर्देशक ऋत्विक घटक के नाम पर है. इसलिए फिल्मों से जुड़ना तो था ही.

 एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अच्छा काम का मिलना है मुश्किल 

ऋत्विक का कहना है कि ये बहुत सही है कि एक अच्छा काम मिलना इंडस्ट्री में आसान नहीं होता. ये मेरा पहला प्रोजेक्ट है. अगर काम से लगाव और खुद पर भरोषा हो, तो काम अवश्य मिलता है. अगर आप खुद को आप संदेह में रखते है, तो काम आप से दूर चला जाता है. काम से खुश और संतुष्ट जितना आप रहेंगे उतना ही आपको अच्छा काम मिलता जायेगा. 

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2020: कोरोना कहर रिश्तों की डोर पर नहीं भारी, आइए जानें क्या कहते है टीवी स्टार्स

मिलकर मनायेगे रक्षबंधन  

 

View this post on Instagram

 

Puraani tasveer (4)

A post shared by Ritwik Bhowmik – Radhe Rathore (@ritwikbhowmik) on

लॉक डाउन में एक बात अच्छी बात यह हो गयी है कि मेरी बहन जो बाहर काम करती थी, अब मेरे साथ में है. मेरी एक दर्जन बहने है और मैं एकलौता भाई हूँ. हर साल कुरियर सर्विस लगातार आता रहता है. मेरा वालेट हल्का हो जाता है. मेरी सारी बहने मुझसे बहुत प्यार देती है. भाई बहन के रिश्ते को शब्दों में बयां करना मुश्किल है. इसमें खट्टी-मीठी हर तरह की बातें होती है, लेकिन फिर भी एक मजबूत रिश्ता होता है. मैं हर बार रक्षाबंधन अच्छी तरह से मनाता हूँ और इस बार भी मनाऊंगा.

मेहर और सरब की खुशहाल जिंदगी में कौनसा नया तूफान देगा दस्तक?

कलर्स के सीरियल छोटी सरदारनी में मेहर और सरब की जिंदगी में कई उतार-चढाव आए. इसके बावजूद दोनों का रिश्ता हर कदम पर मजबूत हुआ, जिसमें परम ने भी साथ दिया. वहीं अब मेहर, सरब और परम की जिंदगी में एक और नन्हा सा मेहमान भी आ गया है. लेकिन इन खुशियों के बीच एक अनजानी दस्तक इस खुशहाल परिवार की जिंदगी बदलने वाली हैं. आइए आपको बताते हैं क्या होगा शो में आगे.

sarab

मेहर और सरब आ रहे हैं करीब

अब तक आपने देखा कि सरब की कोशिशों और परिवार की दुआओं के साथ आखिरकार मेहर अपने बेटे को जन्म देती है. वहीं सरब को छोटे बच्चे की देखभाल करते देख, मेहर के दिल में उसके लिए प्यार और सम्मान की भावना और भी बढ़ रही है, जिसके चलते दोनों एक दूसरे के करीब आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- कलर्स करेगा नए एपिसोड्स के साथ एक नई शुरूआत

नए अध्याय की होगी शुरूआत

choti

बच्चे के जन्म लेने के बाद मेहर को नई चुनौतियों का भी सामना करना पड़ रहा है. दरअसल, मेहर के बच्चे का फायदा उठाते हुए हरलीन, परम के दिल में भाई- भाई के बीच दुश्मनी की दीवार खड़ी करना चाहती है, ताकि उसे मेहर और उसके बच्चे से छुटकारा मिल सके. हालांकि मेहर और सरब पूरी कोशिश कर रहे हैं कि परम अपने आपको महत्वहीन ना समझें. नए बच्चे के आने से सरब और मेहर की फैमिली पूरी हो गई है. लेकिन आज, मेहर और सरब की जिंदगी में आने वाला है कोई खतरा.

क्या ये मेहर के अतीत की परछाई है या एक नई मुसीबत, जो इस खुशहाल परिवार में दरार पैदा कर देगा? ये कौनसा नया तूफान है जो बदल देगा मेहर की जिंदगी? जानने के लिए देखिए, ‘छोटी सरदारनी’, अब एक दिन और, सोमवार से शनिवार, रात 7.30 बजे, सिर्फ कलर्स पर.

आटे का पुट्टू- By Aashirvaad Sarvagun Sampanna Atta

पुट्टू, साउथ इंडिया का लोकप्रिय नाश्ता है, जिसे आटे के गोल से बनाया जाता है और भाप में पकाया जाता है. चटनी और सांभर के साथ पुट्टू का टेस्ट परफेक्ट होता है.

बनने में लगने वाला समय- 10 मिनिट

सर्विंग- 2 लोगों के लिए

…………………………………………………………………………………

सामग्री-

  • 2 कप आशीर्वाद सर्वगुण सम्पन्न आटा
  • 1 कप किसा हुआ नारियल
  • आशीर्वाद नमक स्वादनुसार
  • पानी जरूरत के अनुसार

……………………………………………………………..

बनाने का तरीका-

  1. एक पैन में आशीर्वाद सर्वगुण सम्पन्न आटा लें, उसमें जरूरत के हिसाब से पानी मिलाएं और स्वादनुसार नमक डाले. इसे तब तक मिलाएं जब तक ये ब्रेडक्रंब्स की तरह न हो जाए.

2. अब बारी बारी से पुट्टू मेकर में एक चम्मच किसा हुआ नारियल और आटा क्रंब्स डालें. जब ये भर जाए तो ढक्कन लगा दें.

3. स्टीमर में पानी डाले और इसे उबाले. पुट्टू को 6-8 मिनिट तक भाप में पकाएं और गरमा गरम सर्व करें.

Aashirvaad Sarvagun Sampanna आटे से बनी ‘कचौड़ी’

यूं तो कचौड़ी खाना सबको पसंद है. लेकिन मैदे की वजह से लोग इसे कम ही खाते हैं, हेल्थ को ध्यान में रखते हुए. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आज हम आपको आटे की कचौड़ी बनाना बताएंगे.

सर्विंग- 4 लोगों के लिए

बनने में लगने वाला समय- 15 मिनट

………………………………………………………..

सामग्री–

5 कप आशीर्वाद सर्वगुण सम्पन्न आटा

2 टेबल स्पून तेल

1 कप मूंग दाल

1 हरी मिर्च

¼ टेबल स्पून हींग

½  टेबल स्पून आशीर्वाद लाल मिर्च पावडर

¼ टेबल स्पून गरम मसाला

¼ टेबल स्पून अमचूर

आशीर्वाद नमक स्वादानुसार

डीप फ्राय के लिए तेल

……………………………………………………..

बनाने की विधि –  

एक बॉउल में आशीर्वाद सर्वगुण सम्पन्न आटा में स्वाद के अनुसार आशीर्वाद नमक और तेल डालकर मिला लें. फिर धीरे-धीरे ठंडा पानी मिलाते हुए इसे गूंथ लें. यह थोड़ा कड़ा (जैसा पूड़ियां बनाने के लिए आटा गूंथते हैं) होना चाहिए और चिपकना नहीं चाहिए. इसे 15 मिनट के लिए रेस्ट करने के लिए छोड़ दें.

एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें. तेल के गर्म होने के बाद इसमें जीरा और हींग डाल कर चला लें. अब इसमें मूंग दाल मिलाकर इसे एक मिनट के लिए भूनें. अब इसमें हरी मिर्च का पेस्ट, आशीर्वाद लाल मिर्च पावडर, गरम मसाला, अमचूर और आशीर्वाद नमक स्वादानुसार मिला लें. इस मिश्रण को 5 से 7 मिनट तक पकाएं, जब तक कि दाल पक ना जाए और मसाले अच्छी तरह से मिक्स ना हो जाएं.

गूंथे गए आटे को छोटे-छोटे बॉल्स में तोड़ लें. अब एक बॉल को पूड़ी से थोड़ा बड़ा बेल लें. दाल मिक्स को बेली गई पूड़ी पर रखकर अच्छी तरह से इसे बंद करें और गोल आकार दें. इस बात का खास ख्याल रखें कि बॉल अच्छी तरह से बंद हो ताकि तेल में डीप फ्राय करने के लिए जब इसे डाला जाए तो तेल इनके अंदर ना जा पाएं.

बॉल को सुनहरा भूरा होने तक धीमी आंच पर डीप फ्राय करें.

हरी चटनी या किसी भी मीठी चटनी के साथ इसे सर्व करें.

आशीर्वाद सर्वगुण सम्पन्न आटे से बनाए टेस्टी डोसा

आटे का डोसा एक पॉपुलर साउथ इंडियन डिश है. जिसे नारियल की चटनी और सांभर के साथ खाया जाता है. इसमें आलू की फीलिंग होती है. आटे के डोसे को नारियल के तेल में पकाया जाता है जिससे ये खाने में हल्का और पोषण से भरपूर होता है.

बनने में लगने वाला समय- 20 मिनिट

सर्विंग- 2 लोगों के लिए

………………………………………………………………………………….

सामाग्री-

2 कप आशीर्वाद सर्वगुण सम्पन्न आटा

1 टी स्पून आशीर्वाद नमक

3 कप पानी

1 टी स्पून तेल

2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च

1 टी स्पून बारीक कटी हुई अदरक

1/2  टी स्पून जीरा

…………………………………………………………………………………………….

बनाने का तरीका-

-एक बाउल में आशीर्वाद सर्वगुण सम्पन्न आटा, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, अदरक, जीरा और स्वादनुसार आशीर्वाद नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें.

-1 टी स्पून तेल और 3 कप पानी डालकर तब तक मिलाएं जब तक सारे लंप्स खत्म न हो जाएं.

-अगर जरूरत हो तो और पानी डाल सकते हैं. घोल एकदम बराबर होना चाहिए.

-एक नॉन स्टिक पैन को गरम करें.

-एक बड़ा चम्मच भरकर डोसे का घोल पैन में डाले और डोसा बनाएं.

-इसे दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक पकाएं.

-चटनी या सांभर के साथ सर्व करें.

आशीर्वाद सर्वगुण सम्पन्न आटे से ऐसे बनाएं स्पेशल दाल पराठा

भारत के कई हिस्सों में दाल पराठा सुबह के नाश्ते और दोपहर के खाने के तौर पर लिया जाता है. दाल पराठा मसालेदार टेस्ट के साथ दाल की ही एक अलग डिश है. इसे आप अचार, दही या बटर के साथ सर्व करें.

बनने में लगने वाला समय – 15 मिनट

सर्विंग- 4 लोगों के लिए

…………………………………………………………………..

सामग्री-

1 कप आशीर्वाद सर्वगुण सम्पन्न आटा

1/2 कप बिना छिलके वाली मूंग दाल (भिगोया हुआ)

4 टी स्पून तेल

1 चुटकी हींग

1/2 टी स्पून मिर्च पाउडर

1/2 टी स्पून जीरा

1 टी स्पून आशीर्वाद घी

आशीर्वाद नमक स्वादानुसार

…………………………………………………………………

बनाने की विधिः

-एक बॉउल में एक कप आशीर्वाद सर्वगुण सम्पन्न आटा, स्वाद के अनुसार नमक और जरूरत के हिसाब से पानी डालें. फिर इसे लगभग 10 मिनट तक अच्छे से गूंथ लें.

-एक पैन में तेल गर्म करें. फिर इसमें एक टी स्पून जीरा और एक चुटकी हींग डालें. फिर भिगोया हुआ दाल, मिर्च पावडर और स्वादानुसार नमक डालें. इस मिश्रण को अच्छी तरह से भून लें.

-गूंथे गए आटे की लोई बना लें और इसे थोड़ा मोटा बेल लें. फिर इसमें बनाया गया दाल का मिश्रण भर लें. फिर तवे पर आशीर्वाद घी लगाते हुए दोनों तरफ भूरा होने तक पका लें. फिर इसे अचार व दही के साथ गर्मागर्म सर्व करें.

सबको खिलाएं Aashirvaad Sarvagun Sampanna Atta से बना ‘पिज्जा पराठा’

पॉपुलर इटैलियन डिश को दें इंडियन तड़का और बनाएं कुछ नया.

सर्विंग- 2 लोगों के लिए

बनने में लगने वाला समय- 15 मिनट

………………………………………………

सामग्री-

आशीर्वाद सर्वगुण सम्पन्न आटा- 1 कप

आशीर्वाद नमक – 1 टी स्पून

तेल – 1 टेबल स्पून

पानी – 1 कप (जरूरत के मुताबिक)

सब्जियां- कॉर्न, शिमला मिर्च, मशरूम, टमाटर – 1 कप

पेरी-पेरी मसाला – 2 टेबल स्पून

रेगानो – 1 टी स्पून

जलपेनो- 1 टी स्पून

चिली फ्लेक्स- 1 टी स्पून

ग्रेटेड चीज – डेढ़ कप

तेल – पराठा सेंकने के लिए

……………………………………………

बनाने की विधि-

-एक बॉउल में आशीर्वाद सर्वगुण सम्पन्न आटा, नमक और तेल डाल लें. पानी डालते हुए इसे एकदम सॉफ्ट गूंथे. इसे कपड़े से ढंक कर 1 घंटे के लिए छोड़ दें.

-एक अलग बॉउल में बारीक कटे शिमला मिर्च, मशरूम, कॉर्न, टमाटर, आशीर्वाद नमक, चिली फ्लेक्स, सूखी तुलसी, रेगानो, जलपेनो, पेरी-पेरी मसाला, पिज्जा सॉस और ग्रेटेड चीज मिला लें.

-अब गूंथे हुए आटे की थोड़ी बड़ी-बड़ी लोई बना लें. इन लोई को लगभग छह इंच के बराबर सूखे आशीर्वाद सर्वगुण सम्पन्न आटे की मदद से बेल लें.

-फिर इसमें मिक्स किया गया पिज्जा मिश्रण बीचोबीच डालें. फिर इसे चारों तरफ से अच्छी तरह से मिलाते हुए बंद कर दें. इस बात का खास ख्याल रखें कि यह अच्छी तरह से बंद हो

-इस बीच तवे को मध्यम आंच पर गर्म करें. तवा बहुत ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए वर्ना पराठा अच्छी तरह से नहीं सिंक पाएगा. भारी तले वाला तवा बेहतर होगा.

-पराठा बेलने के लिए नीचे की जगह पर थोड़ा सूखा हुआ आशीर्वाद सर्वगुण सम्पन्न आटा छिड़कें. मिश्रण भरे आटे की लोई को उंगलियों की मदद से दोनों तरफ से धीरे-धीरे दबाएं. अब बेलन का इस्तेमाल करते हुए पराठे को आठ इंच की गोलाई में बेल लें. यदि बेलन या चकले पर लोई चिपक रही हो तो उस पर थोड़ा सा आशीर्वाद सर्वगुण सम्पन्न आटा छिड़कें.

-तवा गर्म होने के बाद उस पर थोड़ा सा तेल लगा लें और बेला गया पराठा डालें. पराठे को मध्यम आंच पर ही लगभग 2-3 मिनट तक एक तरफ से पकने दें और फिर पलट दें. पराठा सुनहरा भूरा हुआ तो बेहतर है. पराठे को पकाने के लिए महत्वपूर्ण है कि आंच धीमी हो. पराठे पर तेल लगाकर लगभग 2 मिनट बाद पलट लें.

-पिज्जा पराठे में करारापन लाने के लिए दोनों तरफ सुनहरे भूरे रंग के होने तक सेंके. एक पिज्जा पराठे को सेंकने में लगभग 5 मिनट का समय लगेगा ताकि वह अच्छे से पक जाए. पिज्जा पराठे को गीला होने से बचाने के लिए प्लेट की जगह किसी जालीदार चीज पर रखें.

Yippee Noodles: घर पर ऐसे बनाएं नूडल्स राइस

बाजार में मिलने वाले नूडल्स राइस खाने में बहुत टेस्टी लगते हैं. लेकिन कोरोना की वजह से इन दिनों लोग बाहर का खाना अवाइड करते हैं तो चलिए हम आपको घर पर नूडल्स राइस बनाने की आसान रेसिपी बताते हैं.

सामग्री:

– यिप्पी नूडल(100 ग्राम)

– पका चावल(3/4 कप)

– प्याज(1)

– तेल (6-8 चम्मच)

– हरी शिमला मिर्च (1/3)

– लाल शिमला मिर्च (1/3)

– अदरक (1 चम्मच)

– लहसुन (1 चम्मच)

– मिर्च पाउडर(2 चम्मच)

– करी पाउडर(2 चम्मच)

– काली मिर्च पाउडर(1/2 चम्मच)

– टोमेटो प्यूरी(1 चम्मच)

– मीठी लाल मिर्च सौस(2 चम्मच)

– नमक (स्वादानुशार)

– जमे मूंग(1 कप)

गार्निशिंग के लिए:

– प्याज

– हरी मिर्च

– जमे हुए मूंग

बनाने की विधि:

– सबसे पहले एक छोटे से बर्तन में 5-6 चम्मच तेल डाल दें. उसे मध्यम आंच पे गरम होने के लिए छोड़ दें.

– फिर प्याज को काट लम्बा-लम्बा काट लें.

– अब एक दूसरा कढ़ाई रखें और उसमे थोड़ा सा तेल डालकर प्याज डाल दें और उसे भुनें.

– तब तक प्याज, हरे और लाल दोनों शिमला मिर्च को काट लें. फिर इसे डाल दें और प्याज के साथ ही भुनें.

– फिर उसमे कटी हुई अदरक और लहसुन डाल दें और उसे थोड़ी देर भुनें.

– फिर इसमे यिप्पी नूडल को डाल दें.

– और उसके ऊपर करी पत्ता पाउडर और काली मिर्च पाउडर डाल दें और उसे मिलायें.

– एक बाउल में 2 चम्मच लाल मिर्च डालें और अब उसमे गरम किया हुआ तेल डाल दीजिए, और उसे साइड में रख दें.

– अब इसमे टोमेटो प्यूरी और मीठी लाल मिर्च सौस डाल दें और मिलाये.

– फिर इसमे चावल डाल दें और स्वादानुसार नमक डाल दें और अच्छे से मिलायें.

– अब उसमे जमे हुए मूंग को डाल दें और गैस को बंद कर दें.

-आपके यिप्पी नूडल्स राइस बनकर तैयार हैं.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें