सवाल-
मेरे बालों में बहुत ज्यादा डैंड्रफ है. स्कैल्प इरिटेशन के कारण सिर में लगातार खुजली होती रहती है, जिस से मेरे बाल लगातार झड़ रहे हैं. कई उपाय अपनाने के बाद भी कोई फायदा नहीं हुआ. कृपया मुझे इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कोई उपाय बताएं?
जवाब-
आप के सिर में खुजली होने और बाल झड़ने का कारण डैंड्रफ है. ऐसे में आप अपने सिर में नीम के तेल का उपयोग करें. इस से आप को बहुत लाभ होगा.
बहुत अधिक डैंड्रफ होने पर आप नीम पाउडर को दही के साथ मिला कर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को स्कैल्प पर लगाएं. अब इस लेप को 20 से 30 मिनट तक लगा रहने दें. उस के बाद ताजे पानी से बालों को धो लें.
सप्ताह में 2 बार ऐसा करने से 2 सप्ताह में आप की समस्या दूर हो जाएगी. नीम स्कैल्प को गहराई तक साफ करता है, जिस से बालों से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो जाएंगी. नीम के पत्ते में ऐंटीइनफ्लैमेटरी, ऐंटीबायोटिक और ऐंटीऔक्सीडैंट गुण होते हैं, जो बालों का झड़ना रोकने में मदद करते हैं.
नीम में विभिन्न फैटी ऐसिड जैसे लिनोलिक ऐसिड, फौलिक ऐसिड और स्टीयरिक ऐसिड होते हैं, जो बालों को घना करते हैं और ड्राई व डैमेज बालों को शाइनी बनाते हैं.
ये भी पढ़ें-
बालों से जुड़ी सब से बड़ी समस्या हेयर फौल की है. हेयर फौल के भी कई कारण हैं इसलिए हर केस में इलाज भी अलगअलग होना चाहिए, लेकिन इस पर भी कोई ध्यान नहीं देता जिस वजह से यह समस्या और ज्यादा बढ़ती जा रही है. यहां हम कुछ बातों पर चर्चा करेंगे ताकि इस बात को स्पष्ट रूप से समझा जा सके कि किस समस्या के लिए आप को किस दिशा में कदम बढ़ाना है:
केयर की कमी
जानेमाने हेयर स्टाइलिस्ट नील डेविल कहते हैं कि आज युवाओं में बालों की समस्या इसलिए ज्यादा बढ़ गई है, क्योंकि आज हर कोई अपने बालों को बहुत अच्छा व सुंदर लुक देना चाहता है. इसलिए हेयर स्टाइलिंग उत्पादों का यूज बढ़ गया है.
आज स्थिति यह है कि हम बालों को सुंदर तो दिखाना चाहते हैं लेकिन उन की केयर नहीं करना चाहते. यहां वे जोर दे कर कहते हैं कि आप बालों में अलगअलग कलर यूज करते हैं, जल्दीजल्दी बालों का कलर बदलना चाहते हैं तो साथ में इन की खूब केयर भी कीजिए.
पूरी खबर पढ़ने के लिए- हेयर फौल अब नहीं
अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- [email protected]
सब्जेक्ट में लिखे… गृहशोभा-व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem
