सवाल-

मेरी उम्र 45 साल है. चेहरे की रंगत दिनबदिन खत्म होती जा रही है. इस के लिए कोई घरेलू उपाय बताएं?

जवाब-

नियमित रूप से करीपत्तों का उपयोग करने से चेहरे की रंगत निखरती है. करीपत्तों को अच्छी तरह धूप में सुखा लें. उस के बाद इन्हें अच्छी तरह मसल लें. जब मसलने के बाद करीपत्तों का पाउडर बन जाता है तब उस में जरूरत के हिसाब से कुछ बूंदें शहद, गुलाबजल और 1 छोटा चम्मच मुलतानी मिट्टी मिला कर फेस पैक बना लें.

अब इस पेस्ट को 20 से 30 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें. उस के बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें. ऐसा कुछ दिन करने पर कुछ ही दिनों में चेहरे की त्वचा पर इस का अच्छा असर दिखाई देने लगेगा.

ये भी पढ़ें- 

हम में से अधिकतर लोगों को कुछ न कुछ त्वचा की समस्याएं होती है. जैसे- ड्राईनेस, आयली, सेंसिटिव त्वचा, किल मुहांसे, पिग्मेंटेशन, बड़े छिद्र, काले धब्बे इत्यादि. लेकिन हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा हमेशा मुलायम और चमकती रहे. यहां कुछ ऐसे ही घरेलू टिप्स दिए गए है जहां पपीते से बने फेस मास्क का उपयोग कर आप अपनी त्वचा को चमकदार बना सकती हैं. क्योंकि पपीते में कई आश्चर्यजनक प्राकृतिक तत्व जैसे विटमिन ए, सी और मिनरल्स पाए जाते है. पपीते में मिलने वाले पोटैशियम त्वचा को हाइड्रेट करके तरोताजा बनाता है. यह चेहरे की गंदगी को हटाने में मददगार साबित होता है जो किल मुहांसे का कारण बनते हैं. पपीते में पपिन नामक एक विशेष तरह का एंजाइम होता है जो त्वचा के डेड सेल्स को हटाकर रोम छिद्रों को खोलता है और दाग धब्बों को हटाकर त्वचा को प्लेन करता है. पपीते का मास्क  हर तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त होता है, जिन्हें आप घर में आसानी से बना सकती हैं.

पूरी खबर पढ़ने के लिए- इन 6 पपाया फेस मास्क से पाएं सौफ्ट और ग्लोइंग स्किन

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- [email protected]
 
सब्जेक्ट में लिखे…  गृहशोभा-व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...