Blind Faith : तुम्हें  बचपन से एक ही कहानी सुनाई गई है कि अच्छे नंबर चाहिए तो पूजा कर लो. नौकरी नहीं लग रही तो व्रत रख लो. लाइफ में टैंशन है तो बाबाजी की अंगूठी पहन लो और आप ने कभी नोटिस किया है ये सारी चीजें आप को एक ही मैसेज देती हैं:

यहीं पर गेम खराब हो जाता है

याद रखें आप वह जैनरेशन हो जो इंस्टा पर फेक फौलोअर्स पहचान लेती है, जो अमेजन पर फेक रिव्यू पकड़ लेती है तो अपनी लाइफ में फेक लौजिक क्यों नहीं पकड़ पा रहे?

फीलिंग वर्सेज सिस्टम जिंदगी कैसे चलती है

पूजापाठ आप को एक फीलिंग देता है. टैंपरेरी रिलीफ की फीलिंग. जैसे बुखार में क्रोसिन खा ली तो थोड़ी देर अच्छा लगा जबकि लौजिक आप को एक सिस्टम देता है, जिस से परमानैंट सौल्यूशन मिल सकता है. जैसे बुखार क्यों आया, इस की वजह ढूंढ़ कर और दवा खा कर ठीक करना.

उदाहरण के लिए आप का ऐग्जाम है. आप मंदिर जा कर मन्नत मांगते हो कि पास करा दो. आप को कुछ देर यह सोच कर अच्छा लगेगा कि अब सब ऊपर वाला करेगा. वह आप के साथ है और सब अच्छा करेगा. पर ऐग्जाम हाल में आप के साथ कौन है? आप का दिमाग और उस में क्या है? वही जो आप ने पिछले 30 दिन में इस में डाला है. यानी ऐग्जाम है तो किताबें खोलो. लौजिक से सोचो तो पेपर में आंसर तो आप को ही लिखना है. मंदिर, मसजिद, चर्च में जाओगे तो चमत्कार होंगे. यह पंडेपुजारी, पादरी, मौलवी जम कर रोज सम  झाते हैं. उन का धंधा ही यह है. इसीलिए रोटी और ऐय्याशी पाते हैं. वे गुमराह करते हैं.

लौजिक कहेगा कि पहले सम  झो सिलेबस क्या है? पिछले साल के पेपर कैसे आए? कौन सा चैप्टर वीक है? उस पर कितना टाइम देना है? यह लौजिक ही तुम्हें पास कराएगा. लौजिक आप को स्किल और बुद्धि देता है कि किन हालात को कैसे संभालना है.

तुम्हारे डर पर अरबों का बिजनैस चल रहा है

आप की उम्र 18-24 है. आप को 3 चीजों का सब से ज्यादा डर है कैरियर, पैसा और रिलेशनशिप.

अब देखिए डर का मार्केट कैसे काम करता है…

कैरियर का डर है तो कोई बोलेगा कि शनि की साढ़ेसाती है, 5100 की पूजा करवा लो. पैसा नहीं टिक रहा तो राहु खराब है, गोमेद पहन लो 3000 का.

ब्रेकअप हो गया तो, मांगलिक हो तो पूजा नहीं कराई तो अगली शादी भी टूटेगी.

हर डर का रेट कार्ड तैयार है

कभी किसी बाबा ने बोला है, ‘बेटा, तेरा रिज्यूमे खराब है लिंक्डइन प्रोफाइल बना’ या ‘बेटा, तु  झे स्किल सीखनी है, तु  झे मेहनत करनी है.’ वह ऐसा नहीं बोलेगा क्योंकि वह बोल दिया तो आप ठीक हो जाओगे और उस की दुकान बंद हो जाएगी.

खुद सोचो आप 1500 रुपए का इयरफोन भी 10 वीडियो देख कर खरीदते हो तो 5100 की पूजा बिना एक भी प्रूफ के क्यों करवा लेते हो? आप फोन का कवर भी बिना वारंटी के नहीं लेते तो अपनी लाइफ का कंट्रोल बिना सवाल के किसी को क्यों दे रहे हो? भगवान को तुम्हारे पैसे नहीं चाहिए. यह पैसा इंसानों की जेब में जा रहा है.

यह तुम्हें कमजोर बना रहा है विक्टिम माइंडसैट पूजापाठ के चक्कर का सब से बड़ा नुकसान पैसा नहीं माइंडसैट है. यह आप को सिखाता है कि मेरे हाथ में कुछ नहीं है.

फेल हो गए? – किस्मत खराब थी.

जौब नहीं लगी? – ग्रह खराब थे.

रिलेशनशिप टूटा? – कुंडली में दोष था.

जब सब किस्मत है तो तुम मेहनत क्यों करोगे? सुधार क्यों करोगे?

लौजिक तुम्हें इस का उलटा सिखाता है-

फेल हुए तो देखो कहां गलती हुई? कौन्सैप्ट वीक था या रिवीजन नहीं किया?

जौब नहीं लगी तो इंटरव्यू में क्या खराब गया? कंयुनिकेशन स्किल की कमी थी या फिर नौलेज की?

ब्रेकअप हुआ तो क्या ठीक से बात नहीं की? क्या आप टौक्सिक थे?

पहला माइंडसैट आप को वहीं रोक देता है. दूसरा आप को नैक्स्ट लैवल पर ले जाता है.

इस जैनरेशन का असली इज्जत देना क्या होना चाहिए

पढ़ाई का काम इज्जत: रोज 2 घंटे डीप स्टडी वर्क, बिना इंस्टा, बिना फोन के. यह किसी भी पूजा और मंत्र से बड़ी है.

बौडी का काम: रोज 30 मिनट पसीना बहाना, टाइम पर सोना. यह किसी भी व्रत से बड़ा है.

पैसे की इज्जत: 500 रुपए भी बचाना सीखो, एसआईपी क्या होती है सम  झो. यह किसी भी लक्ष्मी पूजा से बड़ी है.

मांबाप की इज्जत: हफ्ते में एक बार बिना बहस के, बिना फोन के उन की पूरी बात सुनना. यह किसी भी तीर्थ से बड़ा है.

काम की इज्जत: जो भी काम हाथ में है चाहे छोटी इंटर्नशिप ही क्यों न हो उसे 100% देना. यही तुम्हारा असली कर्म है.

अपना लौजिक फिल्टर औन करें

कोई भी कदम उठाने से पहले खुद से कुछ सवाल करें:

इस का प्रूफ क्या है? अंगूठी से नौकरी लगती है? कितने लोगों की लगी? कोई डेटा है या सिर्फ दुकानदार की कहानी?

पैसा किसे जा रहा है? अगर आप को डरा कर पैसा लिया जा रहा है तो वे भक्ति नहीं धंधा है.

क्या यह साइंस से मैच करता है? ‘बिल्ली ने रास्ता काटा तो अशुभ.’ पूरी दुनिया में बिल्लियां रास्ता काटती हैं. जापान जो बिल्लियों का देश है वह तो सब से ज्यादा टैक्नोलौजी वाला है.

यह मु  झे स्ट्रौंग बना रहा है या डरा हुआ? अगर पूजा के बाद तुम ज्यादा कौन्फिडैंट फील कर रहे हो तो ठीक है. अगर और ज्यादा डर रहे हो कि यह नहीं किया तो पाप लगेगा तो वह तुम्हें गुलाम बना रही है.

अगर यह पूजा हटा दूं तो असली काम क्या बचेगा? पूजा हटाओ तो पढ़ाई बचेगी. स्किल बचेगी. वही करो.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...