Vaping : सौरभ को भी आम जेन जी की तरह अपनी रील्स बनाने का बहुत शौक था. लोगों के लाइक, उन के व्यूज पाने के लिए वह भी अंतरंगी वीडियो बनाने से पीछे नहीं हटता था मगर फिर भी उस की एक भी रील ट्रेंडिंग नहीं हो पाईं.

फिर एक दिन सौरभ ने किसी पार्टी में वेप लेते हुए एक रील इंस्टाग्राम पर डाल दी और रातोंरात वह वायरल हो गया. हजारों लाइक और व्यूज के साथ वह रील इतनी पसंद की गई कि उस का कमैंट्स बौक्स भी हजारों मैसेज से भर गया, ‘कूल ब्रो,’ ‘मु  झे भी यह ट्राई करना है,’ ‘ब्रो व्हिच प्लेस,’ ‘कहां मिला मु  झे भी चाहिए,’ ‘फुललाइफ ब्रो,’ ‘कितने का है.’

वैप यानी इलैक्ट्रानिक सिगरेट, एक बैटरी से चलने वाला डिवाइस है जो एक लिक्विड को गरम कर के भाप जैसा धुआं बनाता है. इस में तंबाकू नहीं जलता लेकिन इस में भी निकोटिन होता है जो सिगरेट जितना ही नशीला और खतरनाक होता है.

लाइफस्टाइल ट्रेंड: आज लाखों युवाओं ने वैप को कूल लाइफस्टाइल ट्रेंड समझ लिया है और उसे अपना भी चुके हैं. आज जेन जी हो या किसी और पीढ़ी का व्यक्ति जो वैपिंग कर रहा है, वह सोशल मीडिया कूल ट्रेंडिंग हो रहा है.

साथ ही अगर कोई सैलिब्रिटी आप को सोशल मीडिया पर वैप करते दिख जाती है तो सोशल ट्रेंड बन जाता है. आज बहुत से शौक ऐसे हैं जिन्हें लोग सिर्फ सैलिब्रिटीज को देख कर अपना रहे हैं. उन के लिए ये सब सैलिब्रिटी की तरह लाइफस्टाइल जीने का जरीया है.

कूल बनने की होड़ वालों के साथ कुछ ऐसे भी हैं जो वैप को सिगरेट छुड़ाने का विकल्प मानते हैं. आमतौर पर वैप के 10 से 15 पफ को लगभग 1 सिगरेट के बराबर माना जाता है. जहां रैग्युलर स्मोक करने वाला व्यक्ति 1 सिगरेट का बौक्स जिस की कीमत 400 रुपए है 1 हफ्ते के भीतर खत्म कर देता है वहीं 30 हजार पफ तक वैरिएंट वैप 5 हजार रुपए से 21 हजार रुपए के बीच में मिल जाता है. हां, मगर खतरा तो दोनों से है लेकिन बहुत लोग वैप का चयन यह सोच कर रहे हैं कि वह सिगरेट से कम जहरीली या अनहैल्दी है और इस से वे जल्दी स्मोकिंग छोड़ पाएंगे, जबकि है इस का उलटा कि अब उन्हें सिगरेट की जगह वैप की लत लग जाएगी.

भारत में वैप्स की कीमत आमतौर पर क्व1,500 से क्व5,500 के बीच होती है जो वैप डिवाइस के प्रकार और पफ के काउंट पर निर्भर करती है. जैसे:

डिस्पोजेबल वैप्स: जिस में 10 हजार से 40 हजार पफ हो, उस की कीमत क्व2,299 से क्व4,099 के बीच होती है. जैसे एल्फ बार या आईजीईटी मौडल.

पौड सिस्टम/स्टार्टर किट: इन की कीमत क्व3,000 से क्व5,500 के बीच होती है. इस में यूवेल कैलिबर्न सीरीज काफी बिकती है.

मौड/बौक्स किट: ब्रैंड और पावर आउटपुट के आधार पर इन की कीमत क्व4,500 से क्व7,500 के बीच होती है.

मगर यहां सब से अहम बात तो यह है कि वैपिंग का चलन भारत में तब बढ़ रहा है जब इस पर पूरी तरह से बैन है. जी हां बैन अर्थात प्रतिबंध. भारत में ‘प्रोहिबिशन औफ इलैक्ट्रौनिक सिगरेट एक्ट (पीईसीए) 2019’ के तहत वैप्स पर प्रतिबंध लगा दिया गया था. फिर भी पूरे भारत में वैप आसानी से बेचा और खरीदा जा रहा है. तो फिर यह किस तरह का प्रतिबंध हुआ?

औफलाइन हो या औनलाइन, वैप हर जगह मौजूद है. आज आप नैट सर्च करोंगे तो दर्जनों साइट खुल जाएंगी जो 100 से ज्यादा फ्लेवर की वैप बेच रही हैं और आप को कोई कष्ट न हो इसलिए शानदार पैकेजिंग के साथ 2 दिन के भीतर होम डिलिवरी भी कर रही हैं.

साथ ही जेन जी हो या मिलेनियल्स अपने खरीदारों को आकर्षित करने के लिए कई औनलाइन साइट वैप को अंतरंगी नाम दे कर जैसे, ‘द मदरपफर,’ ‘ब्रेन फ्रीज’ और ‘ऐस्ट्रोनाट प्रोजैक्टर’ उन की मार्केटिंग करते हैं और उस की बिक्री को बढ़ाते हैं.

भारत में सब से ज्यादा बिकने वाले ब्रैंड और मौडल (औनलाइन/ग्रे मार्केट)

एल्फ बार: एल्फ बार राया डी1 13 हजार पफ्स, एल्फ बार राया डी3 25-30 हजार पफ्स और क्लासिक एल्फ बार बीसी 5000 अंडरग्राउंड और औनलाइन डिलिवरी सेवाओं में सब से ज्यादा बिकने वाले वेप में शामिल है.

यूओटो: यूओटो लैंस 50 और यूओटो थैनोस ज्यादा पफ वाले डिस्पोजेबल डिवाइस, लंबे समय तक इस्तेमाल और बहुत से फ्लेवर के कारण बाजार में काफी लोकप्रिय हैं.

आईजीईटी: आईजीईटी के प्रोडक्ट्स

जैसे आईजीईटी मूव और आईजीईटी सोल बी 40000 काफी पसंद किए जाते हैं और डिस्पोजेबल वेप इस्तेमाल करने वालों के बीच इन की काफी मांग है.

नैस्तीजूस/नैस्तीसाल्ट: यह अपने निकोटिन साल्ट ईलिक्विड्स और डिस्पोजेबल विकल्पों जैसे नैस्ती 5केयु क्रिस्टल और नैस्ती हुक्का के लिए काफी जाने जाते हैं.

रीफिल पौड सिस्टम: ओपनसिस्टम डिवाइस के मामले में यूवेल केलीबर्न सीरीज और वपोरेसो एक्सआरओएस सीरीज जो अपने पौड्स को खुद रीफिल करते हैं, लोगों को काफी पसंद है.

और औनलाइन साइट ही नहीं आप को सोशल मीडिया जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक आदि पर भी कई क्रिएटर्स इसे प्रमोट करते और बेचते नजर आ जाएंगे.

सिगरेट वर्सैस वैप, हुक्का

यह बात सच है कि पहली पीढ़ी की तुलना में जेन जी ट्रैडिशनल सिगरेट का बहुत कम उपयोग करती है लेकिन यह भी सच है कि इस पीढ़ी का रु  झान धीरेधीरे वैप या ई सिगरेट और हुक्का की तरफ बढ़ रहा है, जिस का सब से बड़ा कारण उन का आकर्षक लुक और कई तरह के फ्लेवर हैं. साथ ही आज यह एक फैशन या कूल लाइफस्टाइल ट्रेंड की तरह देखा जाने लगा है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...