Skin Care Tips : अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है, तो ये लेख अंत तक जरूर पढ़ें…
सवाल-
मेरी स्किन सैंसिटिव है. ऐसे में मुझे कौन सा घरेलू फेस मास्क लगाना चाहिए, जिस से स्किन का ग्लो बढ़ जाए?
जवाब-
अगर आप की त्वचा सैंसिटिव है, तो आप खुद ही अपना ऐलोवेरा फेस मास्क बना सकती हैं. ताजे ऐलोवेरा जैल में शहद मिला कर 20 मिनट तक चेहरे पर लगा कर रखें. फिर बर्फ के टुकड़े को महीन कपड़े में रख कर उस से चेहरे पर मसाज करें. 5 मिनट तक बर्फ से रगड़ने के बाद कुनकुने पानी से चेहरा धो लें. हफ्ते में 2-3 बार ऐसा करने से ही आप को फर्क नजर आने लगेगा.
-समस्याओं के समाधान ऐल्प्स ब्यूटी क्लीनिक की फाउंडर डाइरैक्टर डा. भारती तनेजा द्वारा.
ये भी पढ़ें-
क्या आप भी अपनी रूखी और बेजान त्वचा से परेशान हैं. कई उपाय करने के बावजूद भी किसा तरह का लाभ नहीं मिल रहा है. आपके पास फेशियल, ब्लीच आदि के लिए पार्लर जाने का समय नहीं है, तो अपनाइए ये टाप 10 फेस मास्क. इससे आपकी बेजान स्किन में चमक आ जाएगी और आपको मिलेगा इंस्टेंट ग्लो.
1. गुलाब की कुछ पंखुडियों में 2 टेबलस्पून गाडा दूध मिलाकर बारीक पीस लें. तैयार लेप को दस मिनट के लिए फ्रिज मे रख दें. बाहर निकालकर चेहरे पर लगाएं. 20 मिनट बाद जब लेप सूख जाए तो ठंडे पानी से चेहरा धो लें. गुलाब क्री पंखुडियों से त्वचा की रंगत निखरती हैं.
2. पके हुए केले को छीलकर अराल लें मसल लें. इसमें 3 टेबलस्पून पका हुआ पपीता मसलकर मिलाएं. इसे दो मिनट चम्मच से फेंटें. फिर चेहरे पर अप्लाई करें. 20 – 25 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें. इससे स्किन टाइट होती है और नेचुरली ग्लो करती हैं.
3. मिक्सर यें 2 छोटे साइज के स्ट्राबेरी और 1 टेबलस्पून बटर (नमक वाला नहीं) डालकर पीस लें. तैयार पेस्ट चेहरे पर लगाएं. 15 मिनट बाद कुनकुने पानी में भीगे हुए टावल से चेहरा पोंछ लें. स्ट्राबेरी से स्किन टोन निखरता है और बटर चेहरे को माइश्चाराज करता हैं.
4. 2 चम्मच बेसन में 1 चम्मच दूध और 1 चम्मच आलिव आयल मिलाएं. फिर चेहरे को गुलाब जल से धोएं और फेस पैक लगा लें. 20 मिनट बाद कुनकुने पानी से चेहरा धो लें. इससे स्किन ग्लो करेगी और ब्लैक हेड्स की शिकायत भी दूर हो जाएगी.
अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz सब्जेक्ट में लिखे… गृहशोभा-व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem
