Empower Her : नोएडा के रामा सेलिब्रेशन बैंक्वेट हॉल में इस 28 जून को गृहशोभा एम्पावर हर इवेंट का आयोजन किया गया. इवेंट की शुरुआत का समय सुबह 11. 30 बजे का था. मगर 11 बजे से ही महिलाएं पूरे जोश और उत्साह के साथ अपना रजिस्ट्रशन कराने पहुंचने लगीं ताकि अपनी प्रिय पत्रिका गृहशोभा के इवेंट का हिस्सा बन सकें
जैसा कि आप जानते हैं भारत की नंबर 1 हिंदी महिला पत्रिका गृहशोभा 8 भाषाओं में प्रकाशित होती है. यह आप को हर तरह की नॉलेज देती है. चाहे स्वास्थ्य हो, सौंदर्य हो या फिर खाना बनाना और फाइनेंशियल प्लानिंग, गृहशोभा हर विषय पर एक मॉडर्न और बैलेंस्ड नजरिया देती है ताकि हर महिला सशक्त बन सके. गृहशोभा एम्पावर हर का पहले भी मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद, लखनऊ, इंदौर, चंडीगढ़, लुधियाना और जयपुर में सफल आयोजन हो चुका है. अब सीजन 3 एम्पावर हर का सफर पहले शुरू हुआ दिल्ली और मुंबई से फिर बेंगलुरु और अब नोएडा. इस के बाद और भी कई शहरों में आयोजित किए जाएंगे.
नाश्ते के बाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई. हर बार की तरह एंकर कृतिका ने पूरे जोश के साथ इवेंट में शामिल महिलाओं का स्वागत किया. हॉल में हर उम्र की महिलाएं नजर आ रही थीं. टीनएजर्स से ले कर युवा और अधेड़ महिलाओं में भी पूरी एनर्जी दिख रही थी. वैसे भी इवेंट तो एक बहाना है. ये उन महिलाओं का जश्न है जो आत्मविश्वासी, जिज्ञासु, स्टाइलिश, स्मार्ट और एक्टिव हैं.
नोएडा में हुए इस इवेंट के मुख्य पार्टनर — एचडीएफसी म्यूचुअल फंड- फाइनेंसियल एजुकेशन पार्टनर , किसना डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी- ज्वेलरी पार्टनर, ग्रीन लीफ एलोवेरा जेल -ब्यूटी पार्टनर (बृहंस नेचुरल प्रोडक्ट्स द्वारा) के साथ दिल्ली प्रेस के प्रमोशनल वीडिओज़ सब से पहले दिखाए गए. इस के बाद महिलाओं ने वार्म-अप गेम सेगमेंट के तहत बॉलीवुड डांस गेम का आनंद लिया. सब का उत्साह देखते ही बनता था. मंच मंच पर आ कर भी महिलाओं और लड़कियों ने धूम मचाया.
पहला सेशन : वुमन मेन्टल हेल्थ सेशन
शर्ली राज के साथ वुमन मेन्टल हेल्थ सेशन में महिलाओं को उन के सेल्फ केयर की अहमियत बताई गई. शर्ली राज एक क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट होने के साथ प्राइवेट क्लीनिकों में एक कंसलटेंट, एक ट्रेनर और यहां तक कि एमिटी विश्वविद्यालय में भी पढ़ा चुकी हैं. वह एमपावर – द सेंटर , लाजपत नगर में आउटरीच सहयोगी भी हैं. उन का फील्ड बचपन के विकास संबंधी विकार जैसे ऑटिज्म और एडीएचडी से ले कर एडल्ट्स में एंजाइटी प्रोब्लम्स जैसे जीएडी, ओसीडी, फोबिया, पैनिक अटैक आदि सब से जुड़ा है. उन्होंने थेरेपी के मल्टीपल फॉर्म्स में ट्रेनिंग लिया है. वह कहती हैं कि सेल्फ केयर कोई स्वार्थ नहीं बल्कि एक ज़रूरत है. जब आप खुद के लिए थोड़ा समय निकालती हैं तो आपका मन शांत होता है और यही शांति पूरे घर के माहौल को सकारात्मक बना देती है. आप स्क्रीन टाइम कम करें, अपनी भावनाएं व्यक्त करें, दूसरों से मदद माँगें, “ना” कहना सीखें और जरूरत पड़े तो प्रोफेशनल मदद लेने से ना झिझकें. जब एक औरत खुद का ध्यान रखती है तब वह और भी बेहतर माँ, पत्नी और इंसान बन पाती है. आप खुश होंगी तभी आपका परिवार भी खुश रहेगा.
दूसरा सेशन : एसआईपी सहेली फाइनेंस सेशन
इस के बाद फाइनेंशियल एजुकेटर और म्यूचुअल फंड एक्सपर्ट खुशबू पांडे को आमंत्रित किया गया जो लोगों को गोल बेस्ड इन्वेस्टमेंट इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटेजीज के जरिए स्मार्ट इन्वेस्टमेंट डिसिशन लेने, फाइनेंसियल गोल्स निर्धारित करने और लॉन्ग टर्म वेल्थ बनाने में मदद करती है. कोटक, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, डीएसपी जैसे टॉप फाइनेंशियल ब्रैंड्स में काम करने का 10 साल से भी ज़्यादा का अनुभव रखने वाली खुशबू पांडे अब एचडीएफसी एएमसी में स्मार्ट और आसान निवेश संबंधी जानकारी के साथ महिलाओं को सशक्त बनाती हैं.
एचडीएफसी म्यूचुअल फंड द्वारा आयोजित इस सेशन में खुशबू ने महिलाओं को म्यूच्यूअल फंड्स में निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं और उन्हें एचडीएफसी म्यूचुअल फंड द्वारा की गई अद्भुत पहल एसआईपी सहेली के बारे में भी बताया. साथ ही इन्वेस्टमेंट की जरूरतों से अवगत कराया.
किसना डायमंड्स एंड गोल्ड ज्वैलरी सेशन
इस के बाद किसना डायमंड्स एंड गोल्ड ज्वैलरी की तरफ से सीओओ राजेश पुरोहित मंच पर आए. उन्होंने बताया कि कैसे सोना और हीरे सिर्फ़ महिलाओं के सबसे अच्छे दोस्त नहीं हैं बल्कि वे ताकत, शालीनता और कालातीत सुंदरता का प्रतीक हैं. फिर किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी द्वारा एक शानदार सा गेम राउंड की शुरुआत हुई जिस में कई सवाल पूछे गए और जीतने वालों को किसना की तरफ से उपहार दिए गए. किसना का एवी भी चलाया गया. ब्यूटी पार्टनर ग्रीन लीफ द्वारा भी सवाल जवाब राउंड के तहत पुरस्कार दिए गए.
तीसरा सेशन : ब्यूटी एंड स्किन केयर सेशन
इस सेशन की एक्सपर्ट थीं डॉ. आकांक्षा जैन जो वीएलसीसी, आरोग्य, अलाइव वेलनेस जैसे शीर्ष क्लीनिकों में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव रखती हैं. वह एलांटिस एस्थेटिक्स की ओनर भी हैं. खूबसूरती , सेहत और आत्मविश्वास एक साथ बढ़ाने के टिप्स ले कर आई आकांक्षा जैन ने महिलाओं को ब्यूटी और स्किन केयर से जुड़े बहुत सारे टिप्स दिए. उन्होंने बताया कि स्किन केयर क्यों जरूरी है. हर उम्र में अलग तरह के स्किन केयर की जरूरत होती है. सब की स्किन टाइप भी अलग होती है और उसी अनुरूप उस की केयर जरूरी है. उन्होंने बहुत से स्किन केयर और ब्यूटी टिप्स के साथ अपना सेशन समाप्त किया.
प्रोग्राम के बीच बीच में गेम्स और सवाल जवाब के दौर चलते रहे और जीतने वाली महिलाओं को गिफ्ट दिए गए. अंत में महिलाओं ने लंच किया और फिर गुडी बैग्स ले कर ख़ुशी ख़ुशी अपने घरों को गईं.
