Failure of Municipal Corporation: मौनसून के आते ही पूरी मुंबई पानीपानी हो जाती है। थोड़ी सी बारिश होने पर जलभराव की समस्या आधी मुंबई को लचर बना देती है। लोकल ट्रेन की ट्रैक से ले कर सङकों तक जलभराव की समस्या से हर नागरिक को गुजरना पड़ता है। ऐसे में हर साल नागरिक बृहन्मुंबई महानगरपालिका यानि बीएमसी को भलाबुरा कहती है. लेकिन करें, तो क्या करें क्योंकि बीएमसी हर बार की तरह लोगों को समुद्र में आई हाई टाइड और अधिक जनसंख्या के भार का बहाना दे कर अपनी जान छुड़ाना चाहती है.

आप को जान कर हैरानी होगी कि शहर की मौनसून की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुंबई की मेयर रितु तावड़े जब मीडिया को मौनसून की तैयारी पर ब्रीफिंग दे रही थीं और यह दावा कर रही थीं कि महानगरपालिका (बीएमसी) पूरी तरह से तैयार है, तभी बिलकुल उन के पीछे खड़े बीएमसी का एक सफाई कर्मचारी अचानक संतुलन बिगड़ने से पानी से भरे एक खुले मैनहोल (गटर) में जा गिरा. गनीमत यह रही कि वहां मौजूद लोगों ने मुस्तैदी दिखाई और कर्मचारी को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिस से एक बड़ा हादसा टल गया.

इतिहास को अगर हम देखें, तो मुंबई का निर्माण मूल रूप से 7 अलगअलग द्वीपों (कोलाबा, लिटिल कोलाबा, बौंबे, मझगांव, परेल, वर्ली और माहिम) को आपस में जोड़ कर किया गया था. यह विशाल कायापलट 18वीं और 19वीं सदी के बीच 'हौर्नबी वेलार्ड' जैसी विशाल इंजीनियरिंग परियोजनाओं और भूमि सुधार (Reclamation) के माध्यम से पूरा किया गया. तब से ले कर आज तक इस की इंफ्रास्ट्रक्चर में अधिक परिवर्तन नहीं आया है, जबकि मुंबई देश की आर्थिक नगरी है और यहां सब से अधिक टैक्स कलैक्शन होता है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + लकी विनर को मिलेगा किसना डायमंड पेंडेंट जीतने का मौका)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...