My body my choice : जहां युवाओं की एक बड़ी गिनती चाइल्ड फ्री मैरिज में जीना चाहती है, वहीं दूसरी ओर ऐसी कमाऊ, वैलटूडू फैमिलीज की भी कमी नहीं है जो जैसेतैसे एक अपना कह सकने वाला बच्चा चाहती हैं. इस मार्केट में आईवीएफ की वजह से खूब पैसा मिल रहा है और खरीदार और बिचौलिए आसानी से मिल रहे हैं.

दिल्ली में 5 लड़कियों का गैंग पकड़ा गया जो गरीब घरों की प्रैगनैंट लड़कियों को टारगेट कर के अपना बेबी बेचने को तैयार करता था. उन्हें अच्छी आमदनी हो जाती थी और गरीब लड़की जिस के पहले ही बच्चे हों या और कर सकने की उम्मीद हो, 2-3 लाख रुपए के लालच में अपना नया बेबी देने को तैयार हो जाती है. यह गैंग लड़कियों को सैरोगेट मदर बनने के लिए भी तैयार करता था और आईवीएफ सैंटर ले जा कर फर्टिलाइज्ड एग ट्रांसफर कर के सैरोगेट मदर के यूटरस में रख दिया जाता है.

जो लड़कियां मेड या आया की तरह दूसरों के दुधमुंहे बच्चों को पालने के लिए मिल जाती हैं, वे मोटी रकम, 9 महीने की देखभाल, अच्छा खाना पाने के लालच में इस काम को सहज ले लेती हैं. एक औरत आसानी से 10-15 बच्चे पैदा करती रही है. अपने 2 बच्चों के साथ 8-10 के लिए सैरोगेट मदर बनने में लाखों को ऐतराज नहीं होगा. यह बिचौलियों का गैंग तो इसलिए जरूरत है क्योंकि कानूनों ने जैसे सरकारी बाबुओं के लिए रिश्वत कलैक्ट करने के उपाय जगहजगह डाल रखे हैं. सैरोगेसी और एडीशन को अंडरग्राउंड बिजनैस बनाने के लिए कठोर कानून बना दिए गए हैं.

यह न्यूज छापना कि एक गैंग पकड़ा गया असल में एडवर्टाइजमैंट का काम करता है कि ऐसे गैंग हैं जो बिना सरकारी लालफीताशाही वाला अडौप्ट भी करा सकते हैं और सैरोगेट मदर का इंतजाम भी. जब बच्चा घर में हो और साथ में किसी सरकारी कार्यालय की मुहर लगा बर्थ सर्टिफिकेट भी हो तो फिर चिंता क्यों हो.

इस तरह के बच्चे पर आपत्ति केवल तब हो सकती है जब बच्चा पाने वाले बहुत अमीर हों और दोनों एकसाथ मर जाएं. तब पिता के भाईबहन संपत्ति की वजह से आपत्ति कर सकते हैं कि बच्चा कपल का था ही नहीं. आमतौर पर ऐसे मामले में कोई कोर्ट डीएनए टैस्ट कराने की इजाजत नहीं देगा. जो बच्चा वैध, अवैध, चुराया हुआ, अडौप्ट किया, कैसा भी हो, पालने वाले का ही माना जाएगा.

जरूरत इस बात की है कि जो सरकार हर मामले में निकम्मी साबित हो रही है, न देश की सीमाएं सुरक्षित रख पा रही हो, न पढ़ा पा रही हो, न ऐग्जाम ठीक से करा पा रही हो, न सड़कें, पुल बनवा पा रही हो, वह घरों में और लड़कियों के यूटरस में घुसने की कोशिश न करे.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...