सीरियल 'इमली' (Imlie Latest Episode) का जल्द ही दूसरा अध्याय शुरु होने वाला है, जिसके चलते सीरियल में किरदारों के साथ-साथ कहानी में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है. Imlie 2 की कहानी का शो के मेकर्स ने प्रोमो रिलीज कर दिया है, जिसमें मालिनी और इमली की बेटी दिखाई दे रही हैं. वहीं इस प्रोमो में सीरियल की अपकमिंग कहानी क्या होगी ये भी बता दिया है. आइए आपको दिखाते हैं प्रोमो...
चीनी के दिल में भरेगी नफरत
View this post on Instagram
इमली-आर्यन की मौते के बाद सीरियल में जनरेशन गैप देखने को मिलने वाला है. वहीं दर्शकों के लिए मेकर्स ने नया धमाकेदार प्रोमो रिलीज कर दिया है, जिसके चलते सीरियल की कहानी में इमली और मालिनी की बेटियां लीड रोल में दिखेंगी. दरअसल, प्रोमो में इमली अपनी बेटियों के लिए आखिरी मैसेज रिकॉर्ड करती नजर आ रही है, जिसमें वह वह अपनी दोनों बेटियों के लिए प्यार जाहिर करती दिख रही है. वीडियो देखकर जहां मीठी इमली इमोशनल होती है तो वहीं चीनी कहती है कि इमली ने हमेशा अपनी सगी बेटी को ही प्यार किया और न ही इमली की जिंदगी में उसकी कोई जगह थी. चीनी की ये बात सुनकर मीठी परेशान दिखती है. प्रोमो देखने के बाद फैंस इमली 2 के लिए काफी एक्साइटेड हैं.
