Ripped and Distressed jeans: फैशन के बदलते दौर के साथ डैनिम जींस के स्वरूप में कई बदलाव आए हैं. कभी स्किन टाइट जींस तो कभी लूज जींस. इन सब के साथ अब 90 के दशक का रिप्ड और डिस्ट्रेस्ड जींस का ट्रेंड फिर से अपनी पहचान बना रहा है लेकिन आज के स्टाइल में थोड़ी ज्यादा बारीकियां हैं.
हालांकि ये किसी भी आउटफिट में थोड़ी रफ ऐनर्जी जरूर जोड़ते हैं, लेकिन ये जींस हर तरह के माहौल में जंच सकती हैं. फिर आप चाहे औफिस ही क्यों न जा रहे हों, डेट पर ही क्यों न जा रहे हों या वीकेंड पार्टी की तैयारी ही क्यों न कर रहे हों.
ट्रेंड के हिसाब से जींस में बदलाव
2025 में जींस के कुछ मुख्य बदलाव आए हैं जिस में अब स्किनी जींस की जगह बैगी और वाइड लेग जींस ट्रेंड में हैं. हाई वेस्ट बूटकट जींस भी वापसी कर रही है, जबकि डार्क वाश और डिस्ट्रेस्ड डैनिम भी पौपुलर रहेगी. इस के अलावा, ऐंबेलेश्ड और सजावटी डैनिम जैसे क्रिस्टल या चेनमले से सजी जींस भी फैशन में हैं. लेकिन यहां बात हो रही है रिप्ड और डिस्ट्रेस्ड जींस की, जो गर्ल्स के बीच पौपुलर हो रही हैं.
रिप्ड और डिस्ट्रेस्ड जींस क्या होती हैं
सब से पहले जानेंगे कि ये जींस होती कैसी हैं और इन दोनों मे क्या अंतर होता है.
