Nisha Noor: ग्लैमर वर्ड की चकाचौंध, महंगी लाइफस्टाइल, खूबसूरत कपड़े, ज्वेलरी, महंगी कारों में घूमना, करीबन हर लड़की का सपना होता है और इस सपने को पूरा करने के लिए कई सारी लड़कियां हर दिन फिल्म इंडस्ट्री के दरवाजे खटखटाती है ताकि उन को भी इस ग्लैमर वर्ल्ड का हिस्सा बनने का मौका मिले. इन में से कई को सफलता मिल भी जाती है लेकिन इस सफलता की कीमत कितनी महंगी होती है इस सफलता को पाने के लिए क्या कुछ खोना पड़ता है कितना दुख झेलना पड़ता है यह छोटे शहर से आई लड़कियां ही बहुत अच्छे से जानती हैं जिन्होंने इस मुंबई शहर में ग्लैमर वर्ल्ड में अपना मुकाम हासिल करने के लिए बहुत कुछ झेला है बॉलीवुड हो या साउथ इंडस्ट्री यहां पर हीरोइन बनना आसान नहीं है.

अगर हीरोइन बन भी गए तो उस पोजीशन को संभाल के रखना उस से भी ज्यादा मुश्किल है. ऐसी ही एक दर्दनाक कहानी एक ऐसी हीरोइन की है जो साउथ सिनेमा में कई लोगों के दिलों पर राज करती थी इस एक्ट्रेस का नाम निशा नूर है. जिस का साउथ इंडस्ट्री में काफी नाम था. इस एक्ट्रेस ने कमल हसन से ले कर रजनीकांत जैसे साउथ के दिग्गज स्टार के साथ फिल्मों में काम किया है लेकिन निशा नूर की जिंदगी में एक ऐसा समय आ गया जब उन को काम मिलना बंद हो गया, ऐसे में अपना स्टेट्स मैंटेन रखने के लिए निशा नूर जिस्मफरोशी के धंधे में उतर गई.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...