After Party: ‘‘यार क्या जबरदस्त पार्टी थी श्वेता और विवेक की. मैं ने तो सोच लिया है मैं अपनी शादी के बाद बिलकुल ऐसी ही पार्टी रखूंगा,’’ जिस भी गैस्ट ने श्वेता और विवेक की शादी के बाद की पार्टी यानि आफ्टर पार्टी अटैंड की थी. वह यही कह रहा था.

शादी के बाद नए विवाहित जोड़े की शान में रिसैप्शन पार्टी पहले से ही रखी जाती है. मगर यह चलन अब धीरेधीरे कम होता जा रहा है और धीरेधीरे एक नया ट्रेंड शादी के सैलिब्रेशन में ऐड हो रहा है.

‘आफ्टर पार्टी’ यह पार्टी शादी की रिसैप्शन से काफी अगल होती है. यह पार्टी या शादी तो रिसैप्शन के ठीक बाद रखी जाती है या शादी या रिसैप्शन के 1 या 2 दिन बाद अथवा जैसा भी नए विवाहित जोड़े को ठीक लगे.

शादी की भागदौड़ और थकावट को दूर करने और रिफ्रैश होने के लिए नए जोड़े आजकल यह आफ्टर पार्टी करते हैं. यह पार्टी नया जोड़ा अपने खास दोस्तों और शुभचिंतकों के साथ ऐंजोय करता है. यह पार्टी आम वैडिंग पार्टी से अलग होती है. इस पार्टी में काफी अलग तरह के आयोजन होते हैं. जैसाकि नया जोड़ा अकसर यह पार्टी शादी के तामझाम से थक कर अपने रिलैक्स ऐंड ऐंजोय मूड के लिए रखते हैं. इसलिए इस तरह की पार्टी में अधिकतर दोस्त ही होते है. ताकि पारिवारिक रोकटोक या हिचक की गुंजाइश न हो.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...