‘पाइनऐप्पल का यह जूस पल में तरोताजा कर देगा.’

पाइनऐप्पल डिजायर

सामग्री

1/2 कप अनन्नास के टुकड़े , 200 एमएल अनन्नास जूस , लिम्का , क्रश्ड आइस.

विधि

कांच के गिलास या जार में पहले क्रश्ड आइस और फिर अनन्नास के टुकड़े डालें. ऊपर से अनन्नास जूस डालें. अब लिम्का डाल कर गिलास भर दें. इस ड्रिंक को वैनिला आइसक्रीम से सजा कर भी सर्व कर सकती हैं.

pineapple desiger

‘चटपटी तरबूज ड्रिंक बनाना बेहद आसान है.’

तरबूज डिजायर

सामग्री

1 किलोग्राम तरबूज द्य तरबूज के कुछ बारीक टुकड़े , 2 बड़े चम्मच आइसिंग शुगर

थोड़ी टूटी बर्फ , थोड़ा सा काला नमक द्य थोड़ा सा जीरा पाउडर , थोड़ा सा नींबू का रस, थोड़ी सी पुदीनापत्ती कटी.

विधि

तरबूज का गूदा निकाल लें. बीज निकाल कर मिक्सर में डालें. अब इस में आइसिंग शुगर, नीबू का रस, काला नमक, पुदीनापत्ती को डाल कर पीस लें. छलनी में छान कर जूस अलग कर लें. एक कांच के गिलास में जूस डालें. ऊपर से जीरा पाउडर डालें. फिर बर्फ डालें. पुदीनापत्ती से सजा कर तुरंत ठंडाठंडा सर्व करें.

‘गरमी के मौसम में आप को हाइड्रेट और कूल रखेंगी ये ड्रिंक्स.’

पिक मी अप

सामग्री

2-3 बड़े चम्मच खसखस सिरप

1 छोटा चम्मच नीबू का रस

100 एमएल मैंगो जूस

300 एमएल सोडा

थोड़ी सी क्रश्ड आइस.

विधि

एक गिलास में खसखस सिरप डालें. गिलास को तिरछा कर के धीरेधीरे मैंगो जूस डालें. मिक्स करें. अब नीबू रस डालें. फिर सोडा. अब क्रश्ड आइस डाल कर पुदीनापत्ती आम या नीबू के टुकड़ों से सजा कर तुरंत सर्व करें.

‘पाइनऐप्पल से बनी यह ड्रिंक टेस्टी भी है और हैल्दी भी.’

पीना कोलाडा

सामग्री

11/2 कप अनन्नास का जूस

1/4 कप नारियल दूध

3 बड़े चम्मच वैनिला आइसक्रीम

300 एमएल लिम्का

सजाने के लिए अनन्नास के पीस

थोड़ी सी क्रश्ड आइस.

‘खसखस की ठंडक का तो कोई मुकाबला नहीं.’

ग्रीन फील्ड

सामग्री

1/2 कप खसखस सिरप द्य 3 छोटे चम्मच नीबू का रस द्य 300 एमएल सोडा ठंडा  थोड़ी सी क्रश्ड आइस द्य कालीमिर्च पाउडर व नमक स्वादानुसार द्य थोड़ी सी पुदीनापत्ती कटी.

विधि

कांच के गिलास में क्रश्ड बर्फ डालें. ऊपर से खसखस सिरप डालें. अब नीबू का रस डाल कर नमक व कालीमिर्च डालें. फिर सोडा डाल कर गिलास भर दें. पुदीनापत्ती से सजा कर तुरंत ठंडाठंडा सर्व करें.

‘टमाटर का सूप तो आप ने पिया ही है अब इस की ड्रिंक ट्राई करें.’

औरेटो

सामग्री

1 कप टोमैटो जूस ठंडा , 2 कप संतरे का जूस ठंडा

कालीमिर्च पाउडर व नमक स्वादानुसार  थोड़ी सी क्रश्ड आइस

1 बड़ा चम्मच पुदीनापत्ती कटी.

विधि

एक गिलास में संतरे का रस डालें. ऊपर से टोमैटो जूस डालें. फिर नमक व कालीमिर्च पाउडर डालें. ऊपर से आइस डालें. पुदीनापत्ती से सजा कर सर्व करें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...