Sunscreen Benefits: अपनी त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाना बहुत जरूरी है. इसके लिए धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन क्रीम का उपयोग करना चाहिए . दरअसल, सनस्क्रीन वह क्रीम है जो त्वचा की ऊपरी परत पर लगाई जाती है और जिसका काम हानिकारक यूवी किरणों से त्वचा की रक्षा करना है.

सनस्क्रीन लोशन का चुनाव करते समय उसमें मौज़ूद सन प्रोटेक्शन फैक्टर यानी एसपीएफ की मात्रा की सही जानकारी होना ज़रूरी है. एक एसपीएफ़ 50 सनस्क्रीन 93% यूवीबी किरणों को फ़िल्टर कर सकता है। हालाँकि, आपकी त्वचा को अतिरिक्त सुरक्षा की आवश्यकता हो सकती है, यह सूर्य की किरणों के संपर्क पर निर्भर करता है।

क्या है SPF

‘एसपीएफ’ का मतलब है सन प्रोटेक्शन फैक्टर. सनस्क्रीन कितना बेहतर और इफेक्टिव है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि उसमें मौजूद सन प्रोटेक्टिंग फैक्टर (SPF) कितना है. एसपीएफ नंबर पराबैंगनी (यूवी) बी किरणों से सुरक्षा के स्तर को दर्शाता है. माना जाता है कि सनस्क्रीन में एसपीएफ की मात्रा जितनी ज्यादा होगी, उतनी ही आपकी स्किन धूप की अल्ट्रावॉयलेट किरणों से बचाएगी.

अगर धूप हलकी है तो 15 एसपीएफ से भी काम चल जायेगा क्योंकि वह भी 93 फीसदी तक त्वचा की रक्षा करता है लेकिन गर्मियों के सीजन में कई बार टैम्प्रेचर बढ़कर 40-45 डिग्री तक पहुंच जाता है तो इतनी तेज धूप से त्वचा को बचाने के लिए कम से कम 30 या 50 एसपीएफ का सनस्क्रीन ही काम करता है. 50 एसपीएफ वाला सनस्क्रीन 98 फीसदी तक सूर्य की अल्ट्रावायलेट किरणों से त्वचा की रक्षा करता है. आप अपनी उपयोगिता के हिसाब से सनस्क्रीन का चयन करें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...