Bridal Makeup: ब्राइडल मेकअप से पहले स्किन को तैयार करने का मतलब होता है कि अगर स्किन में किसी भी तरह की कोई समस्या है, अनइवन स्किनटोन है, डल, रूखी, अपनी चमक खो चुकी है तो उसे मेकअप से पहले तैयार कर लें ताकि वह चमकदार हो जाए और मेकअप स्किन पर खिल कर आए.

अपनी स्किन का टाइप पता करें

पहचानें की आप की औयल स्किन है, कौंबिनेशन है या सेंसिटिव स्किन. अपने स्किन टाइप को समझने से आप अपनी त्वचा के मुताबिक सही स्किन केयर प्रोडक्ट्स खरीद सकते हैं. औयली स्किन के लिए अलग मेकअप प्रोडक्ट्स आते हैं और मिक्स स्किन के लिए अलग. इसलिए उसी के अनुसार प्रोडक्ट खरीदें.

स्किन को क्लीन करें

स्किन को क्लीन करने के लिए जो आप को सूट करता हो वो क्लींजर यूज करें और स्किन को क्लीन करें. इस से धूल, मिटटी और गंदगी निकल जाएगी.

रैगुलर ऐक्सफोलिएट करें

ऐक्सफोलिएशन की मदद से डेड स्किन सेल्स साफ होते हैं और स्किन स्मूद हो जाती है. इस के आलावा कौंप्लेक्स भी ब्राइट होता है. यह स्टेप मेकअप वाले दिन से 2-3 दिन पहले करें, न कि ठीक मेकअप से पहले, क्योंकि इस से स्किन लाल हो सकती है. एक हलका फेस स्क्रब या ऐक्सफोलिएंट का इस्तेमाल करें.

ऐक्ने या हाइपरपिगमेंटेशन  की समस्या है तो क्या करें

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...