Beauty Tips : युवतियों  को ब्यूटीफुल दिखने का शौक भी होता है और उन्हें स्मार्ट अटै्रक्टिव दिखने का हक भी होता है. तभी आजकल हर मौल, मार्केट में 3-4 ब्यूटीपार्लर जम गए हैं. लेकिन महंगाई के इस जमाने में सभी ब्यूटीपार्लर के इस महंगे ट्रीटमैंट अफोर्ड नहीं कर पाते? जहां ईएमआई का झंझट सिर पर हो, पाईपाई बचा कर बच्चों और घर की जरूरतें पूरी की जा रही हों तो ऐसे में पार्लर जाना संभव नहीं.

ऐसे में थोड़ी सुबूत के साथ अगर घर पर ही कुछ सामान खरीद कर रख लें तो बारबार पार्लर के खर्चे से बच सकते हैं. एक बार थोड़े पैसे खर्च कर के कुछ सामान घर पर ही रख बहुत आसानी से आप अपनी सुंदरता को बरकरार रख सकती हैं.

जैसे फेशियल किट, वैक्स, स्क्रब, प्यूमिक स्टोन, नेल फायलर, स्ट्रेटनिंग मशीन, स्टिमर, ऐलोवेरा जैल, गुलाबजल, बादाम का तेल और विटामिन ई कैप्सूल.

सब से पहले फेशियल या क्लीनअप की बात करें तो चम्मच भर स्क्रब और क्रीम से 15 मिनट मसाज कर के पार्लर वाले हजार ऐंठ लेते हैं. इस से बेहतर है घर पर ही अपने सौंदर्य जतन का इंतजाम कर लिया जाए.

फेशियल किट

मार्केट में तो फेशियल किट मिल ही जाती है. अपनी किचन में एक नजर डाल लीजिए तो भी त्वचा को चमकदार बनाने वाली चीजें मिल जाएंगी. जैसेकि बेसन, कच्चा दूध, हलदी, शहद, आलू, टमाटर, नीबू, खीरा, केला, मुलतानी

मिट्टी वगैरह. इन में से किसी भी चीज का सही तरीके से उपयोग कर के अपनी त्वचा पर लगा कर आप पार्लर जैसा निखार घर पर ही पा सकती हैं और फेशियल किट का उपयोग भी आसानी से कर के घर पर ही क्लीनअप सा निखार पा सकती हैं.

फेशियल का पहला स्टैप है स्किन को क्लीन करना जिस के लिए आप दूध में गुलाबजल मिला कर रुई से चेहरे पर लगा सकती हैं. इस से चेहरा निखरता तो है ही साथ ही स्किन पर जमी गंदगी भी साफ हो जाती है.दूसरा स्टैप है त्वचा को ऐक्सफौलिएट करना. स्किन को ऐक्सफौलिएट करने के लिए एक कटोरी में कौफी पाउडर लें और उस में थोड़ा शहद मिला लें. इस मिश्रण को उंगलियों में ले कर चेहरे पर मलें और 1-2 मिनट के बाद चेहरा धो कर साफ कर लें. इस कौफी स्क्रब से चेहरे के डैड स्किन सैल्स हट जाते हैं.

अब बारी है त्वचा की मसाज करने की. इस के लिए आप कोई भी क्रीम ले कर 10-12 मिनट तक चेहरे की मसाज कर सकती हैं. चेहरे पर हलके हाथों से सर्कुलर, आउटवर्ड और अपवर्ड मोशन में मसाज करें. ध्यान रहे कि आप को कभी चेहरा डाउनवर्ड मोशन में मसाज नहीं करनी है.

चेहरे की मसाज के बाद चेहरे को स्टीम दें. इस के लिए किसी बरतन में गरम पानी निकालें और उस के ऊपर चेहरा रखें, अपने सिर को तौलिए से कवर कर के भाप के ऊपर रखें. कुछ देर भाप लेने के बाद चेहरे को पोंछ कर साफ कर लें.

स्टीम ले कर फेस पैक लगा लीजिए. पैक सूखने के बाद साफ पानी से चेहरा धो लें. हो गया क्लीनअप घर पर.

कम खर्च में चेहरे पर निखार

रोजाना इस्तेमाल के लिए ऐलोवेरा जैल, गुलाब जल, बादाम का तेल, ग्लिसरीन, केसर और विटामिन ई की कैप्सूल इन सभी चीजों को मिला कर एक पेस्ट तैयार कर लें और वीक में 2-3 बार मसाज करें. इस से त्वचा जवान, खिलीखिली और टाइट दिखेगी. जो भी सामान खरीदें देख कर खरीदें कि अच्छे ब्रैंड का है या नहीं. आजकल सैकड़ों प्रोडक्ट फेक भी अपने लगे हैं.

अनचाहे बालों को हटाने के लिए अपर लिप्स और अंडरआर्म्स के बालों पर वैक्स को हलका सा गरम कर के लगाएं और स्ट्रीप लगा कर बालों की उगने की उलटी साइड से एक ही ?ाटके में खींच लें. आराम से बाल साफ हो जाएंगे. बस सही तरीका आना चाहिए.

मैनीक्योर, पैडीक्योर का तरीका

एक टब में कुनकुना पानी ले उस में थोड़ा शैंपू डाल कर हाथों और पैरों को थोड़ी देर डुबो कर रखें. स्क्रब के लिए एक कटोरी में मीठा सोडा, कास्टर शुगर और नीबू का रस मिलाएं. अब नीबू के छिलके में मिश्रण को लगाते हुए हाथों और पैरों की त्वचा पर रगड़ें. जमी मैल और डैड स्किन सैल्स को हटाएं. नीबू के छिलके और कास्टर शुगर की मदद से त्वचा में जमी हुई गंदगी अच्छे से साफ हो जाएगी.

फिर स्क्रैपर या प्यूमिक स्टोन से ऐड़ी की त्वचा को घिस कर साफ कर लीजिए और साफ पानी से धो लीजिए. उस के बाद नेइल फायलर से नाखूनों को शेप दे कर फाइल कर लीजिए. हो गई हाथपैरों की सफाई.

थोड़ा मेकअप का सामान भी घर पर रखिए जैसेकि फाउंडेशन, लिप लाइनर, लिपस्टिक, आईशैडो, साइनर, काजल और नेल पौलिस. कई बार हमें जल्दी में कहीं जाना होता है और पार्लर जाने का समय नहीं होता. उन परिस्थितियों में अगर घर पर ही पार्लर का सामान पड़ा होगा तो आसानी से कम खर्च और कम समय में तैयार हो सकती हैं.

फेस की सफाई

मेकअप के लिए सब से पहले अच्छी ब्रैंड के फेसवाश से फेस की सफाई कर लें. उस के बाद लाइट वेट फाउंडेशन लगाना बहुत जरूरी है. लाइट वेट फाउंडेशन अपनी स्किन टोन के अनुसार चुनें और पूरे चेहरे पर अप्लाई करें. फिर इसे ब्रश या ब्यूटी ब्लैंडर की मदद से अच्छी तरह ब्लैंड करें. फाउंडेशन को परफैक्ट तरीके से ब्लैंड करने से यह चेहरे की ?ार्रियों को भरेगा और आप को एक फ्लालैस, इवन टोन लुक देगा.

बाद में होंठों पर एक न्यूड या लाइट पिंक लिप कलर अप्लाई करें. न्यूड शेड आप के लिप्स को सौफ्ट और प्राकृतिक लुक देता है. यदि आप थोड़ा ड्रौमैटिक लुक चाहती हैं तो गुलाबी, मैरून या बैगनी शेड ट्राई करें. लिप कलर को एक ब्रश की मदद से अच्छे से लगाएं और फैलाएं. गालों पर नैचुरल पिंक या पीच कलर का ब्लश लगाएं. ब्लश को गालों पर सर्कल में फैलाएं और फिर हलके हाथों से दबा कर ब्लैंड करें. ऐसा करने से गालों पर एक हैल्दी गुलाबी चमक आएगी. अगर चाहें तो हाइलाइटर की मदद से गालों के बीच के हिस्से पर हलका हाईलाइट भी कर सकती हैं. यह चेहरे को और अधिक ग्लो देगा.

आंखों को सजाने के लिए नर्म और सौफ्ट आईशैडोज का इस्तेमाल करें. पलकों पर लाइट गुलाबी, बेस या आसमानी रंग का शैडो लगाएं. शैडो को अच्छी तरह ब्लैंड करें ताकि ज्यादा नजर न आए. फिर आईलाइनर से आंखों की रेखाओं को डिफाइन करें. ऊपरी और निचली दोनों पलकों पर आईलाइनर लगाएं. इस के बाद मसकारा 2-3 कोट लगा कर पलकों पर भी डिफाइनिंग करें. आखिर में काजल से आंखों में चमक लाएं.

इस तरह आप बिना पार्लर जाए भी अपनी आंखों की सुंदरता को निखार सकती हैं. थोड़ी सू?ाबू?ा के साथ अपने सौंदर्य और शृंगार पर ध्यान देंगी तो पार्लर का खर्च बचा कर भी अपनेआप को अप टू डेट रख सकती हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...