Khushi Mukherjee: खुशी मुखर्जी एक फुलटाइम सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है और पार्टटाइम में वह ऐक्टिंग-मौडलिंग करती है. मुख्य रूप से तमिल, तेलुगू और हिंदी टैलीविजन इंडस्ट्री में काम करने के बावजूद वह ज्यादा जानी नहीं जाती. हालांकि उस की बोल्ड इमेज और सोशल मीडिया प्रेजैंस ने उसे चर्चा में रखा है लेकिन इस के साथ ही उस के कुछ कामों और व्यवहार ने कंट्रोवर्सी को भी जन्म दिया है.

खुशी मुखर्जी ने अपने कैरियर की शुरुआत मौडलिंग से की और फिर ऐक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. उस ने 2013 में तमिल फिल्म ‘अंजल थुरई’ से अपने अभिनय कैरियर की शुरुआत की. इस के बाद तेलुगू फिल्मों में काम किया, जैसे ‘हार्ट अटैक’ (2014), ‘डोंगा प्रेमा’ (2016), ‘औपरेशन दुर्योधन 2’, ‘फिफ्टीफिफ्टी’, ‘प्रेमथो मी कार्तिक’ और ‘आकटायी’. वह जल्द ही अरबाज खान के साथ फिल्म ‘मूत्र विसर्जन वर्जित है’ में नजर आएगी.

खुशी ने हिंदी टैलीविजन में एमटीवी के रिऐलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला सीजन 10’ से डैब्यू किया, जिस के जरिए उसे काफी लोकप्रियता मिली. इस के पहले उस ने ‘जय बजरंग बली’ और ‘सिहासन बत्तीसी’ जैसे सीरियल्स में छोटी भूमिकाएं निभाई थीं. सब टीवी के शो ‘बालवीर रिटर्न्स’ में ज्वाला परी के किरदार से उसे व्यापक पहचान मिली. वह कई वैब सीरीज में भी काम कर चुकी है, जिन में से कुछ उस के बोल्ड कंटैंट के लिए चर्चा में रहीं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...